फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Hairstyle: अलग तरीके से बालों को करना है स्टाइल तो सोनम कपूर के इन लुक्स पर डालें एक नजर

Mon, 24 Jun 2024 05:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके बाल लंबे हैं और आप कुछ अलग ढंग से हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं, तो ये लेख आपके ही लिए है। 
विज्ञापन
1 of 6
सोनम कपूर - फोटो : instagram-Sonam Kapoor
Trendy Hairstyle: आपने लोगों को अक्सर ये कहते सुना होगा कि लंबे बाल लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ये बात सच भी है। अगर बाल लंबे होते हैं, तो आप तरह-तरह की हेयर स्टाइल बना सकती हैं। छोटे बाल वाली लड़कियां ज्यादातर अपने बालों को खुला रखती हैं लेकिन अगर बाल लंबे हैं तो आप हर समय बाल खुले नहीं रख सकतीं। खासतौर पर गर्मी के मौसम में तो लंबे बाल काफी उलझन पैदा करते हैं।

ऐसे में अगर आपके बाल लंबे हैं और आप कुछ अलग ढंग से हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं, तो ये लेख आपके ही लिए है। दरअसल, आज के इस लेख में हम आपको सोनम कपूर की कुछ ऐसी हेयर स्टाइल दिखाएंगे, जो काफी अलग, सिंपल और खूबसूरत हैं। अगर आप भी सोनम कपूर के जैसी हेयर स्टाइल बनाएंगी, तो आपका लुक सबसे खूबसूरत दिखेगा। तो चलिए देर न करते हुए आपको भी ये हेयर स्टाइल दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सोनम कपूर - फोटो : instagram-Sonam Kapoor
जूड़ा बनाएं

अगर खुले बाल बिल्कुल नहीं पसंद तो आप ऐसा जूड़ा बना सकती हैं। ऐसा जूड़ा आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। खासतौर पर अगर एथनिक पहन रही हैं तो ऐसा जूड़ा बनाकर उसमें फूल जरूर लगाएं। जूड़ा बनाते वक्त आगे की तरफ थोड़ी जुल्फों को खुला छोड़ दें। 
विज्ञापन

3 of 6
सोनम कपूर - फोटो : instagram-Sonam Kapoor
लगा सकती हैं बो

आजकल की लड़कियों को लंबे बालों में बो लगाना बेहद पसंद है। ऐसे में आप सबसे पहले बीच की मांग निकालें। इसके बाद हल्के-हल्के बालों को आगे से लेकर पीछे हाफ क्लेचर लगाएं। अब इस पर बो लगाएं। ध्यान रखें कि बो एकदम सीध में लगी हो। ये आपको क्यूट दिखने में मदद करेगी। 

4 of 6
सोनम कपूर - फोटो : instagram-Sonam Kapoor
पोनीटेल

अगर जल्दबाजी में हैं तो लंबे बालों में पोनीटेल बनाएं। लंबे बालों में इस तरह की पोनीटेल खूबसूरत लगती है। इसे बनाते वक्त आपको बस बालों को आगे से स्लीक स्टाइल में कैरी करना है। ध्यान रखें कि अगर बालों को आगे से स्लीक स्टाइल में सेट कर रही हैं तो पीछे से इन्हें हल्का कर्ल जरूर करें। 
विज्ञापन

5 of 6
trendy सोनम कपूर - फोटो : instagram-Sonam Kapoor
ऐसे लगाएं गजरा 

बहुत सी महिलाओं को लंबे बालों में गजरा लगाना बेहद पसंद होता है। ऐसे में आप चाहें तो इस तरह से आगे के बालों को पीछे क्लिप लगाएं और फिर गजरा लगाएं। लंबे बालों में गजरा बेहद खूबसूरत लगता है। ध्यान रखें कि गजरा लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह से टाई कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनम कपूर - फोटो : instagram-Sonam Kapoor
पफी हेयरस्टाइल

सोनम कपूर ने गुलाबी साड़ी को कंप्लीट करने के लिए जो पफी हेयर स्टाइल बनाई है, वो काफी अलग है। अगर आपको बाल खुला रखना पसंद हैं लेकिन चेहरे पर जुल्फे परेशान करती हैं तो आप सोनम के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस तरह से आप चाहें तो अपने लंबे बालों में साइड पफ बना सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें