Wedding Fashion: 23 जून को बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपने दोस्तों और करीबियों के बीच रजिस्टर्ड मैरिज की। अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने बाद में अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया।
शादी की तस्वीरों को साझा करते हुए सोनाक्षी ने लिखा कि, आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके प्योरेस्ट फॉर्म में देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चैलेंजेस और जीत में गाइड किया है, इस मोमेंट तक पहुंचाया है, जहां हमारी दोनों फैमिलीज और गॉड्स के आशीर्वाद से अब हम मैन एंड वाइफ हैं। यहां अब से लेकर हमेशा तक एक-दूसरे के साथ प्यार, आशा और सभी खूबसूरत चीजें हैं। सोनाक्षी-जहीर 23-6-2024।”
सोनाक्षी का लुक सामने आते ही लोगों ने उनपर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। जब उनका ये लुक सामने आया तो ये बात सामने आई कि सोनाक्षी ने जो साड़ी पहनी थी, वो बेहद खास थी। .ये साड़ी किसी डिजाइनर ने नहीं बनाई बल्कि ये 44 साल पुरानी है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे कि सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने अपनी शादी के खास बनाने के लिए अपनी मां या सासु मां की शादी का आउटफिट पहना।