फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Lehenga Design : शादियों के लिए बेस्ट हैं इन हसीनाओं के लहंगे, आप भी डालें एक नजर

Sun, 19 Mar 2023 05:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लहंगा लुक्स दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप हॉट के साथ-साथ खूबसूरत भी दिख सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
लहंगे के डिजाइन - फोटो : instagram
Trending Lehenga Design : कुुछ ही समय में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, जिस वजह से उन लोगों ने जमकर शॉपिंग शुरू कर दी है, जिनके घरों में शादी है। शादी में मेंहदी, हल्दी, संगीत के अलावा भी कई कार्यक्रम होते हैं, जिन्हें बेहद धूमधाम से आयोजित किया जाता है। इन कार्यक्रमों में पहनने के लिए लड़कियां कई दिन पहले से ही परफेक्ट आउटफिट की तलाश करने लगती हैं।

हर लड़की ये चाहती है कि वो शादी के सभी कार्यक्रमों में बेस्ट दिखे। जिसके लिए वो काफी दिन पहले से ही शॉपिंग करने लगती हैं। लड़कियों के लिए लहंगा खरीदना एक टास्क से कम नहीं होता है। कई लड़कियां इसके लिए एक्ट्रेसेस से टिप्स लेती हैं। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लहंगा लुक्स दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप हॉट के साथ-साथ खूबसूरत भी दिख सकती हैं। इन अभिनेत्रियों जैसे लहंगे आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
पेस्टल ब्लू और न्यूड लहंगा - फोटो : instagram
पेस्टल ब्लू और न्यूड लहंगा

हाल ही में अनन्या पांडे की कजिन की शादी में एक्ट्रेस अनुषा डांडेकर पेस्टल ब्लू रंग के लहंगे में दिखाई दीं। उनका ये लुक सभी को बेहद शानदार दिख रहा था। आप भी इस तरीके का लहंगा आसानी से बाजार से खरीद सकती हैं। इसके साथ मेसी हेयर स्टाइल वाला जू़ड़ा बनाना ना भूलें। 
विज्ञापन

3 of 6
ब्राइट रंग का लहंगा है बेस्ट ऑप्शन - फोटो : instagram
ब्राइट रंग का लहंगा है बेस्ट ऑप्शन

आज-कल के समय में ब्राइट रंग का लहंगा काफी ट्रेंड में है। हाल ही में पलक तिवारी ने ऐसा लहंगा कैरी किया था, जो देखने में बेहद खूबसूरत था। इस तरीके का गोटा पट्टी वाला लहंगा आप भी हल्दी के कार्यक्रम में कैरी कर सकती हैं।

4 of 6
पेस्टल ब्लू लहंगा - फोटो : instagram
पेस्टल ब्लू लहंगा

पेस्टल रंग के लहंगे काफी खूबसूरत दिखते हैं। इसे पहन कर आप भी एली एवराम की तरह ही हॉट दिख सकती हैं। रात की पार्टी के लिए ऐसे लहंगे बेहद प्यारे लगते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
हिना खान की तरह कैरी करें लहंगा - फोटो : instagram
हिना खान की तरह कैरी करें लहंगा

अगर आपकी बेस्ट फ्रेंड की शादी है तो आप भी हिना खान की तरह लहंगा कैरी कर सकती हैं। सिल्वर रंग का लहंगा आपके लुक को बेहद खूबसूरत बना देगा। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप हिना की तरह ही बालों को खुला छोड़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी के लिए बेस्ट है नुसरत का ये लुक - फोटो : instagram
शादी के लिए बेस्ट है नुसरत का ये लुक

नुसरत का ये लुक शादी के लिए बेहतर ऑप्शन है। हल्के रंग के इस लहंगे को आप बाजार से खरीद सकती हैं। सिल्वर रंग के इस लहंगे पर आप चोकर पर्ल नेकपीस के साथ शॉर्ट हेयरस्टाइल कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें