फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion : लाल रंग के आउटफिट में दिखना है स्टाइलिश तो फॉलो करें ये टिप्स

Sun, 19 Mar 2023 01:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लाल ऐसा रंग होता है जो वैसे तो बहुत प्यारा लगता है, पर अगर इसे कैरी करते समय आपने थोड़ी सी लापरवाही कर दी तो इससे आपका लुक खराब भी हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
लाल रंग के आउटफिट में दिखना है स्टाइलिश तो फॉलो करें ये टिप्स - फोटो : instagram
Fashion : लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि डेट से लेकर शादी तक में लोग लाल रंग के आउटफिट ही पहनना कैरी करते हैं। लाल एक ऐसा रंग है, जिसे लोग त्योहारों पर भी बिना किसी दुविधा के कैरी कर लेते हैं। ये हर तरह के अवसर के लिए परफेक्ट माना जाता है। आज के लेख में हम आपको रेड कलर कैरी करने के कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर जब आप लाल रंग के आउटफिट पहनेंगी तो बला की खूबसूरत दिखेंगी। इसके साथ ही आपका लुक बेहद स्टाइलिश भी दिखेगा।

दरअसल, लाल ऐसा रंग होता है जो वैसे तो बहुत प्यारा लगता है, पर अगर इसे कैरी करते समय आपने थोड़ी सी लापरवाही कर दी तो इससे आपका लुक खराब भी हो सकता है। यही वजह है कि आज हम आपको रेड कलर के आउटफिट से जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
मेकअप टिप्स - फोटो : instagram/tanghavri
एक्सेसरीज और मेकअप का रखें खास ध्यान

अगर आप लाल रंग का हैवी सूट कैरी कर रही हैं तो इसके साथ गले में चोकर, कानों में राउंड ईयररिंग और हाथों में बैंगल्स पहन सकती हैं। इसके साथ रेड ही लिपस्टिक लगा सकती हैं। लाल लिपस्टिक के साथ अपनी आंखों पर लाइट ही मेकअप रखें। लाइट मेकअप में आप अपनी स्किन के हिसाब से न्यूड शेड चुन सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्लैक बेल्ट रहेगी बेस्ट - फोटो : instagram
ब्लैक बेल्ट रहेगी बेस्ट

लाल रंग की ड्रेस या फिर मिडी के साथ आप ब्लैक रंग की बेल्ट कैरी कर सकती हैं। इससे आपके लुक में ब्लैक कलर एड हो जाएगा। जिसकी वजह आपका लुक और ज्यादा स्टाइलिश लगेगा। 

4 of 5
ना कैरी करें ऑल रेड लुक - फोटो : instagram
ना कैरी करें ऑल रेड लुक

रेड लुक ट्राई करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका लुक ऑल रेड ना हो। इससे सभी चीजें लाल रंग की हो जाएंगी जो देखने में भड़कीला लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ढंग से करें कैरी - फोटो : instagram
ढंग से करें कैरी

लाल रंग कैरी करते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये बेहद ही डिसेंट रंग है। इसे किसी भी कार्यक्रम में पहनते समय ओवर मेकअप ना करें और ना ही ओवर ज्वेलरी कैरी करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें