फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण भारत की छह सबसे स्टाइलिश हीरोइनें जो फैशन में बॉलीवुड की डीवाज को भी देती हैं मात

Sat, 23 Nov 2019 09:50 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : instagram
बी-टाउन डीवाज की तरह ही दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। अगर देखा जाए तो टॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे नाम भी हैं जो अपने स्टाइल की वजह से बड़े फैशन आइकन से कहीं ज्यादा मशहूर हैं और कड़ी टक्कर भी देती हैं। आज हम टॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों का बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने फैशन से कभी निराश नहीं करती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : instagram
दक्षिण भारतीय सेंसेशन, काजल अग्रवाल बी-टाउन में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार और खूबसूरत लेडी काजल का कोई भी फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाता है। अब चाहे साड़ी को रेट्रो तरीके से स्टाइल करना हो या वेस्टर्न लुक कोई भी उनपर फिदा हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : instagram
समांथा अक्किनेनी को फैशन में महारत हासिल है। हम समांथा अक्किनेनी को आधिकारिक तौर पर स्टाइल एक्सपर्ट कह सकते हैं, जो अपने लुक से हर बार प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होती। वह कुछ दक्षिण अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो आसानी और आत्मविश्वास के साथ किसी भी आउटफिट को रॉक कर सकती हैं।
 

4 of 7
- फोटो : instagram
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सेंसेशन, तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर अपने गजब के फैशन लुक्स से सनसनी फैलाती रहती हैं। ब्लॉक बास्टर फिल्म  बाहुबली 1-2 से बॉलीवुड में फेमस हो गई। तमन्ना भाटिया अपने फिल्मों से एक अलग पहचान बनाई है।  
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : instagram
फैशन की बात हो तो लगभग हर महीने तापसी किसी न किसी मैगजीन के कवर पेज या फैशन शो के रैंप पर दिख ही जाती हैं। उनकी ड्रेसिंग सैंस वाकई कमाल का है। लगातार बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से हिट फिल्में देने वाली तापसी के फैशन में भी बेहतरीन बदलाव देखने को मिले हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : instagram
नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी शर्तों पर काम करने के अलावा नयनतारा के डिसेंट फैशन के भी लोग दीवाने हैं । नयनतारा की हर अदा ने दर्शकों का दिल जीता है। नयनतारा का फिल्म लुक को या अवॉर्ड फंक्शन लुक फैंस को नयनतारा का साड़ी लुक बेहद पसंद आता है। साड़ी के साथ मैचिंग ज्वेलरी और स्लीक हेयरस्टाइल में नयनतारा खूबसूरत दिखती हैं। नयनतारा का पारंपरिक लुक ही नहीं बल्कि वेस्टर्न अवतार भी उतना ही स्टाइलिश और आकर्षक होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : instagram
श्रुति हासन टॉलीवुड की खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस संग अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैशन दीवा श्रुति हसन को लड़कियां अपना फैशन आइकन मानती हैं। वो जिस तरह से खुद को कैरी करती हैं वही उनकी असली यूएसपी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें