Fashion Tips For Date: आज के समय में शादी जैसे बड़े फैसले लेने से पहले कपल्स एक-दूसरे से अच्छे से जान-पहचान बढ़ाते हैं। इसके लिए मुलाकात बेहद जरूरी होती है। डेट पर जाने के लिए लड़कियां तो काफी सोच-समझ कर तैयार होती हैं। वो अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक का खास ध्यान रखती हैं, जबकि लड़के कपड़े पहनने से पहले भी सोचते नहीं हैं। वो कुछ भी पहनकर डेट पर चले जाते हैं। ऐसे में उनके रिजेक्शन की आशंका बढ़ जाती है।
अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप लेख में बताई गई बातों का ध्यान रखकर तैयार होंगे तो आपका लुक स्टाइलिश दिखेगा और आपकी होने वाली पार्टनर आपसे इंप्रेस जरूर होगी। डेट पर जाने के लिए कपड़ों से लेकर कुछ और बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है। आइए आपको भी इन बातों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
डेट पर जा रहे हैं तो तैयार होते वक्त 5 बातों का रखें ध्यान
- फोटो : इंस्टाग्राम
आरामदायक हों कपड़े
डेट पर जाते वक्त सबसे अहम आपके कपड़े होते हैं। ऐसे में हमेशा ध्यान रखें कि आपके कपड़े आरामदायक हों। डेट पर हमेशा ऐसे कपड़े ही पहन कर जाएं, जिसे पहनकर आप कंफर्टेबल रहें। अगर आप कुछ नया ट्राई करेंगे तो हो सकता है कि उसमें खुद ही असहज महसूस करें।
विज्ञापन
3 of 7
डेट पर जा रहे हैं तो तैयार होते वक्त 5 बातों का रखें ध्यान
- फोटो : इंस्टाग्राम
न बनें ज्यादा बोल्ड
अपनी डेट पर कभी भी ऐसे कपड़े पहनकर न जाएं, जिसमें ज्यादा एक्सपोज होता हो। मतलब कि अपने शर्ट की बटनें बंद रखें। इससे आपका लुक देखने में भी खराब लग सकता है और साथ ही में इसकी वजह से सामने वाला भी असहज हो सकता है।
4 of 7
डेट पर जा रहे हैं तो तैयार होते वक्त 5 बातों का रखें ध्यान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सही हो कपड़ों की फिटिंग
आपके कपड़े सही फिटिंग के हों, ये बेहद जरूरी है। गलत फिटिंग के कपड़े आपके लुक को खराब कर सकते हैं। अगर ज्यादा टाइट कपड़े होंगे तो ये देखने में भद्दे लगेंगे और ज्यादा ढीले कपड़े भी आपका लुक बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में हमेशा सही फिटिंग के कपड़े पहनकर ही डेट पर जाएं।
विज्ञापन
5 of 7
डेट पर जा रहे हैं तो तैयार होते वक्त 5 बातों का रखें ध्यान
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
अतिरिक्त एक्सेसरीज की नहीं है जरूरत
आजकल लड़के भी एक्सेसरीज पहनना पसंद करते हैं। इनमें वो गले में चेन और हाथों में ब्रेसलेट पहनते हैं, लेकिन कई बार ये एक्सेसरीज आपका लुक खराब कर देती हैं। ऐसे में डेट पर हमेशा कम एक्सेसरीज ही पहनकर जाएं। ताकि आपका लुक अच्छा दिखे।
विज्ञापन
6 of 7
डेट पर जा रहे हैं तो तैयार होते वक्त 5 बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Freepik
हल्का परफ्यूम है जरूरी
गर्मी का मौसम है, ऐसे में परफ्यूम का इस्तेमाल अवश्य करें। ध्यान रखें कि परफ्यूम की खूशबू काफी तेज न हो। ये आस-पास के लोगों को परेशान कर सकती है। डेट पर हमेशा हल्की खूशबू बाला परफ्यूम लगाएं, ताकि किसी को परेशानी न हो और आप में से पसीने की बदबू भी न जाए।
डेट पर जा रहे हैं तो तैयार होते वक्त 5 बातों का रखें ध्यान
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
दाढ़ी और बाल सही से सेट हों
डेट पर जा रहे हैं तो अपनी दाढ़ी और बाल सही से सेट करें। बिखरे बाल और बिना सेट की हुई दाढ़ी आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकती है। ऐसे में डेट पर जाने के एक दिन पहले अपनी दाढ़ी और बाल को सही से सेट करें। ताकि आपकी पार्टनर आपको देखकर इंप्रेस हो जाए।