फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Actresses Look: भोजपुरी सिनेमा की ये पांच अभिनेत्रियां हैं बहुत स्टाइलिश, तस्वीरों में देखें लुक

Mon, 03 Jan 2022 04:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी सिनेमा की टाॅप 5 एक्ट्रेस - फोटो : instagram
भोजपुरी सिनेमा की अपनी ही फैन फॉलोइंग और क्रेज है। भोजपुरी फिल्मों के हीरो अपने एक्शन से दर्शकों का दिल जीतते हैं तो वहीं भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां भी अपने देसी लुक में फैंस को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां अधिकतर फिल्मों में साड़ी, सूट या लहंगे में नजर आती हैं। भारतीय परिधानों में घूंघट लिए ये अभिनेत्रियां असल जिंदगी में काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं। अपनी खूबसूरती से भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन बॉलीवुड की हसीनाओं को भी टक्कर देने में पीछे नहीं हैं। ये भोजपुरी हसीनाएं सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती हैं। कोई बिकिनी पहन समुद्र के पानी में भीगी नजर आती है, तो कोई जिम में पसीना बहाते दिखती हैं। कोई बाइक पर बैठे पोज देते नजर आ जाती हैं तो कोई छोटी सी ड्रेस पहन इट्ठालाती दिख जाती है। यहां आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पांच मशहूर अभिनेत्रियों के लुक के बारे में बताएंगे, जो असल जिंदगी में हैं काफी फैशनेबल।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षरा सिंह  - फोटो : instagram/singhakshara
अक्षरा सिंह 

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह काफी स्टाइलिश हैं। अक्सर उन्हें वेस्टर्न आउटफिट में देखा जाता है। टीवी रियलिटी शो बिग बाॅस के दौरान उनके स्टाइल और लुक को फैंस ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram/ranichatterjeeofficial
रानी चटर्जी 

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली रानी चटर्जी भी काफी स्टाइलिश हैं। रानी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर जिम में वर्कआउट करते वीडियो और फोटो शेयर करती हैं। उनका स्पोर्टी लुक फैंस को भी पसंद है। 

4 of 6
प्रियंका पंडित - फोटो : instagram/priyanka_pandit
प्रियंका पंडित

भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनाने वाली प्रियंका पंडित का स्टाइल भी गजब का है। फिल्मों में साड़ी और लहंगा पहन कर अदाएं दिखाने वाली प्रियंका जब सोशल मीडिया पर शाॅर्ट ड्रेस, स्कर्ट में तस्वीरे शेयर करती हैं तो हर कोई उनके लुक की तारीफ करता है।  
विज्ञापन

5 of 6
मोनालिसा - फोटो : instagram/aslimonalisa
मोनालिसा

हिंदी, भोजपुरी, साउथ की फिल्मों और अब टीवी पर अपनी एक्टिंग से घर घर में राज करने वाली मोनालिसा रियल लाइफ में काफी सिजलिंग हैं। अक्सर वह स्विमिंग पूल और बीच पर बिकिनी में नजर आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निधि झा - फोटो : instagram/nidhijha05
निधि झा

भोजपुरी फिल्मों की स्टार निधि झा का फैशन सेंस कमाल का है। निधि असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश हैं, इस बात का पता उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर निधि की खूबसूरत तस्वीरें देख कर चलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें