फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palak Tiwari Photos: बोल्ड पलक तिवारी का देसी अंदाज है जरा हटकर, इन तस्वीरों को देख आप भी खा जाएंगे धोखा

Mon, 03 Jan 2022 02:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पलक तिवारी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/palaktiwarii
टेलीविजन इंडस्ट्री की दिग्गज और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा हैं। वैसे तो श्वेता खुद काफी स्टाइलिश और अपनी उम्र के इतर बहुत ही खूबसूरत हैं लेकिन उनकी बेटी पलक तिवारी आज कल अधिक चर्चा में हैं। पलक तिवारी का हार्डी संधू के साथ नया डांस वीडियो 'बिजली-बिजली' आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस गाने में पलक तिवारी की बोल्डनेस और ग्लैमरस लुक को हर किसी ने पसंद किया। उसके बाद पलक तिवारी का स्टाइल स्टेटमेंट चर्चा में आ गया। इन दिनों इंडस्ट्री में उन्हें फैशन आइकन के तौर पर देखा जाने लगा है। पलक तिवारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी बोल्ड तस्वीरें शेयर करके इंटरनेट पर गर्मी बढ़ाती रहती हैं लेकिन बोल्ड पलक तिवारी का एक और स्टाइल है जिस देख आप हैरान हो जाएंगे। पलक तिवारी का देसी लुक बहुत प्यारा है। पलक प्रिंटेड सूट से लेकर गरारा, शरारा को भी इतनी स्टाइल में कैरी करती हैं कि हर लड़की उनकी फैन हो जाए। अगली स्लाइड्स में देखिए पलक तिवारी के कुछ ट्रेडिशनल लुक।

 

विज्ञापन

2 of 7
पलक तिवारी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/palaktiwarii
पलक तिवारी का ये लुक जितना साधारण है, उतना ही आकर्षक भी। उन्होंने भूरे और सफेद रंग का सूट पहना है, जिसपर मैचिंग दुपट्टा लिया हुआ है। खुले बालों और नो मेकअप लुक में पलक खूबसूरत दिख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
पलक तिवारी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/palaktiwarii
इस तस्वीर में पलक ने नीले रंग का लांग कुर्ता और प्लाजो पहना हुआ है। मैचिंग प्लेन दुपट्टा लहराते नजर आ रहीं पलक के कुर्ते में बारीक कढाई की गई है। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए झुमके पहन रखे हैं। 

4 of 7
पलक तिवारी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/palaktiwarii
बोल्ड लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना देने वाली पलक तिवारी ने लहंगा लुक में भी अपने ग्लैमर को बरकरार रखा है। पलक ने ग्रे लहंगा पहना है, जिसपर सिल्वर काम किया गया है। स्ट्रैपी ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और नेट दुपट्टा उनके लुक को पूरा कर रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
पलक तिवारी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/palaktiwarii
साधारण सा चिकन कुर्ता आपको कितना खूबसूरत लुक दे सकता है, ये आप पलक तिवारी से सीख सकती हैं। उन्होंने गुलाबी रंग का चिकन का लाॅन्ग कुर्ता और मैचिंग प्लाजो पहन रखा है। खुले बाल और नो मेकअप लुक में पलक काफी स्टाइलिश भी दिख रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
पलक तिवारी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/palaktiwarii
पलक को पीले रंग से लगाव है, शायद इसीलिए उन्हें अधिकतर पीले रंग के कपड़ों में देखा जा सकता है। लेकिन पलक पर पीला रंग जंचता भी है। इस तस्वीर में पलक ने पीले रंग का कुर्ता और पैंट पहनी है। कुर्ता में गोल्डन प्रिंट बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पलक तिवारी ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/palaktiwarii
इस तस्वीर में भी पलक ने येलो आउटफिट पहना है। डार्क और लाइट येलो शेडेड शरारा सेट में पलक का ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक नजर आ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें