फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 Best Fabric For Winter: इन पांच फैब्रिक के कपड़े सर्दी के मौसम में भी आपको रखेंगे गर्म

Thu, 18 Dec 2025 01:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Fabric For Winter: अगर आपको भी बहुत सर्दी लगती है तो सर्दी के मौसम में पांच खास फैब्रिक के कपड़े पहनें, ताकि आपको सर्दी में भी हो गर्माहट का एहसास।
विज्ञापन
1 of 6
इन पांच फैब्रिक के कपड़े सर्दी के मौसम में भी आपको रखेंगे गर्म - फोटो : instagram
Best Fabric For Winter: सर्दी का मौसम जब दस्तक देता है, तो सबसे ज्यादा समस्या होती है खुद को ठंड से बचाने की। ऐसे में लोग मोटे-मोटे कपड़े और जैकेट पहनने लगते हैं। इस मौसम में गलत फैब्रिक न केवल ठंड को बढ़ाता है बल्कि स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इस मौसम में कपड़े के फैब्रिक की क्वालिटी और प्रकार पर ध्यान देना चाहिए ताकि शरीर को गर्माहट मिले और सर्दी का असर कम हो।

इसलिए इस सर्दी सीजन में पांच ऐसे खास फैब्रिक के कपड़े पहनना जरूरी है, जो आपको ठंड से बचाते हुए आरामदायक भी बनाएं। ये फैब्रिक्स न केवल गर्माहट देते हैं, बल्कि इन्हें पहनना भी आसान होता है। इस लेख में हम आपको उन पांच बेहतरीन फैब्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करके आप सर्दियों में खुद को गर्म और फ्रेश महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
वूल (ऊन) - फोटो : instagram
वूल (ऊन)

ऊन सबसे पुराना और भरोसेमंद फैब्रिक है जो सर्दियों में शरीर को अधिकतम गर्माहट प्रदान करता है। ये न केवल ठंड से बचाता है, बल्कि हवा और नमी को भी अंदर आने नहीं देता। स्वेटर, कोट, जैकेट और शॉल के लिए यह सबसे उपयुक्त होता है। ऊन के कपड़े पहनने से शरीर की गर्मी लंबे समय तक बनी रहती है, इसलिए यह अत्यधिक ठंड वाले इलाकों में बेहद जरूरी है।

 
विज्ञापन

3 of 6
फ्लीस - फोटो : instagram
फ्लीस 

फ्लीस एक हल्का और मुलायम फैब्रिक है जो आसानी से गर्माहट प्रदान करता है। ये शरीर को आरामदायक महसूस कराता है और जल्दी सूख जाता है। फ्लीस का इस्तेमाल स्वेटर, जैकेट, शॉल और कैजुअल कपड़ों में किया जाता है। इसकी देखभाल आसान है और ये हल्के होने के कारण रोजमर्रा के लिए भी बेहतर विकल्प है।

 

4 of 6
कश्मीरी - फोटो : instagram
कश्मीरी

कश्मीरी फैब्रिक बेहद नरम और गर्म होता है। इसे पहनकर ठंड में शाही और आरामदायक अहसास मिलता है। कश्मीरी स्वेटर, शॉल और कार्डिगन खासतौर पर ठंड के मौसम में प्रीमियम विकल्प माने जाते हैं। इसकी खासियत यह है कि यह हल्का होते हुए भी शरीर की गर्मी को लंबे समय तक बनाए रखता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
वेलवेट - फोटो : instagram
वेलवेट

मखमल यानी कि वेलवेट का कपड़ा शरीर की गर्मी को अंदर रोकता है और बाहर की ठंड से बचाता है। ये फैब्रिक सांस लेने योग्य होता है और स्किन फ्रेंडली होता है। इस फैब्रिक के सूट काफी चलन में है, जिसे महिलाएं शादी-विवाह तक में पहनती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फलालैन - फोटो : instagram
फलालैन 
 
फलालैन  एक गर्म और मुलायम कपड़ा है, जो सर्दियों में शर्ट और पैंट के लिए उपयुक्त होता है। यह कपड़ा हल्का और आरामदायक होने के साथ-साथ ठंड में अच्छी गर्माहट भी प्रदान करता है। फ्लैनल शर्ट को घर पर और ऑफिस दोनों जगह आसानी से पहना जा सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें