How to Get Soft Hands Naturally: सर्दी का मौसम आते ही त्वचा से नमी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है, जिसका सबसे ज्यादा असर हमारे हाथों पर दिखाई देता है। ठंडी हवा, कम नमी और बार-बार हाथ धोने की वजह से हाथ रूखे, बेजान और फटे हुए नजर आने लगते हैं।
कई बार महंगी हैंड क्रीम और लोशन भी असर नहीं दिखा पाते। ऐसे में लोग नेचुरल और घरेलू उपायों की तलाश करने लगते हैं, जो बिना साइड इफेक्ट के स्किन को मुलायम और हेल्दी बना सकें।
ऐसे में घरेलू नुस्खों में ऐसे कई आसान उपाय मौजूद हैं, जिन्हें अपनाकर सर्दियों में भी हाथों की खूबसूरती बरकरार रखी जा सकती है। आज हम आपको हाथों को सॉफ्ट और मुलायम बनाने का एक बेहद असरदार घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप कुछ ही दिनों में फर्क महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
घर पर हाथ के लिए मॉइश्चराइजर बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
घर पर हाथ के लिए मॉइश्चराइजर बनाने का सामान
2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल
1 चम्मच नारियल तेल / बादाम तेल
जैतून तेल
1 चम्मच गुलाब जल
2–3 बूंद विटामिन E कैप्सूल
विज्ञापन
3 of 7
बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
बनाने की विधि
सबसे पहले एलोवेरा जेल को अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें गांठ न रहें। अब इसमें तेल मिलाएं और लगातार चलाते रहें। इसके बाद गुलाब जल और विटामिन E कैप्सूल डालकर तब तक मिक्स करें जब तक क्रीम जैसा स्मूद टेक्सचर न बन जाए। बस ये हैंड क्रीम तैयार है।
4 of 7
ऐसे करें स्टोर
- फोटो : Adobe stock
ऐसे करें स्टोर
इस मॉइश्चराइजर को सही तरह से स्टोर करना बेहद जरूरी है। अन्यथा ये खराब हो जाएगा। इसके लिए तैयार मॉइश्चराइजर को किसी साफ, एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।
विज्ञापन
5 of 7
क्या है लगाने का तरीका
- फोटो : Freepik.com
क्या है लगाने का तरीका
सबसे पहले हाथ हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद त्वचा को तौलिए से थपथपा कर सुखाएं। अब थोड़ी-सी मात्रा उंगलियों पर लें और इसे हाथों पर सही से अप्लाई करें।
इस घरेलू मॉइश्चराइजर के फायदे
- फोटो : Adobe stock
इस घरेलू मॉइश्चराइजर के फायदे
त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है
रूखी और बेजान स्किन को सॉफ्ट बनाता है
स्किन की प्राकृतिक चमक बढ़ाता है
केमिकल फ्री और पूरी तरह सुरक्षित
सर्दियों में फटी त्वचा से राहत
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।