फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: कुर्ते के साथ बनारसी दुपट्टे को इस तरीके से करें ड्रेप, त्योहार में मिलेगा खूबसूरत लुक

Sun, 24 Jul 2022 01:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
silk dupatta - फोटो : instagram
त्योहारों का सीजन नजदीक है। ऐसे में हर महिला कुछ स्टाइलिश पहनना चाहती हैं। जो एथिनिक भी है और देखने में भी खूबसूरत लगे। लेकिन हर किसी के लिए त्योहारों के हर मौके पर नए कपड़े खरीदना मुमकिन नही है। लेकिन बिना नए कपड़े के भी आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। बस थोड़ा सा टिप्स लेने की जरूरत है। आप चाहें तो किसी पुराने कुर्ते को बनारसी दुपट्टे के साथ नया लुक दे सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
silk dupatta - फोटो : social media
मार्केट में कम और ज्यादा दोनों ही दाम के बनारसी दुपट्टे आसानी से मिल जाएंगे। जिसे आप अपने बजट के हिसाब से खरीद कर कुर्ते के साथ मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। तो चलिए जानें से दुपट्टे किस तरह के कुर्ते के साथ फिट बैठेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
silk duptta - फोटो : instagram
हरे रंग का बनारसी दुपट्टा
अगर आप लाल और गुलाबी रंग से हटकर कुछ खरीदना चाहती हैं। तो हरे रंग के बनारसी दुपट्टे को खरीदें। ये आपकी कई रंग की कुर्ती के साथ मैच करेंगे। जैसे कि लाल, गुलाबी या फिर पीले रंग का कुर्ता अगर आपके पास है तो आप इसके साथ हरे रंग के कुर्ते को ड्रैप कर सकती हैं। वहीं आप चाहें तो हरे रंग के मैचिंग के बनारसी दुपट्टे के साथ प्लेन हरे रंग के कुर्ते को मैच करें। ये काफी खूबसूरत लुक देगा। 

4 of 6
silk duptta - फोटो : Social Media
पीला बनारसी दुपट्टा
अगर आप पूजा-पाठ के समय के लिए नया लुक चाहती हैं तो पीले रंग के बनारसी दुपट्टे के साथ गुलाबी, हरे और ऑरेंज कलर के कुर्ते को मैच कर सकती हैं। इन रंगों के साथ पीले रंग का बनारसी दुपट्टा काफी शानदार लगता है। वहीं आप चाहे तो शेडेड रंगों के दुपट्टे भी मैच करा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
silk dupatta - फोटो : instagram
अगर आपके पास सफेद या फिर काले रंग का कुर्ता है तो इसके साथ आप लाल, गुलाबी या फिर पीले रंग के बनारसी दुपट्टे को मैच कर पहन सकती हैं। ये आपको बेहतरीन लुक देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
silk dupatta - फोटो : instagram
अगर आप लाल, सफेद रंग के कुर्ते के साथ कुछ हटके लुक चाहती हैं तो नीले रंग के बनारसी दुपट्टे को ड्रेप करें। साथ ही दुपट्टे को एक तरफ कंधे पर रखकर ड्रेप करें। या फिर कंधे के एक तरफ प्लीट्स बनाकर और दूसरी तरफ खूला रखने पर भी परफेक्ट लुक मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें