फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: गर्मियों में खरीद रहीं सैंडिल तो रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 19 Apr 2022 03:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
women footwear - फोटो : istock
मौसम बदलने के साथ ही हर किसी का पहनावा भी बदल जाता है। साथ ही फुटवियर भी बदल जाते हैं। क्योंकि सर्दियों के मौसम में पैरों को ठंड से बचाना होता है। वहीं गर्मियों में कुछ ऐसा पहनने का दिल करता है। जो आरामदायक होने के साथ ही कपड़ों के साथ मैच करें। साथ ही जिसे पहनने पर पैरों में गर्मी ना लगे। क्योंकि गर्मियों के मौसम में पैरों से गर्मी शरीर में जाती है। इसलिए ऐसे फुटवियर की जरूरत होती है। जो स्टाइलिश दिखने के साथ ही कंफर्टेबल भी हो। तो चलिए जानें फुटवयिर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
footwear - फोटो : instagram
महिलाएं कई बार समझ ही नहीं पाती कि उन्हें किस तरह की सैंडिल्स गर्मियों के लिए खरीदनी चाहिए। जिससे उन्हें कंफर्ट और स्टाइल दोनों साथ में मिलें। ऐसे में इन टिप्स की मदद लें। 
विज्ञापन

3 of 7
footwear - फोटो : Pixabay
हमेशा अपने स्टाइल के हिसाब से ही फुटवियर का चयन करें। दूसरे क्या पहन रहे इस पर ध्यान ना दें। मार्केट में इन दिनों फ्लैट, ग्लैडिएटर्स, स्लाइड्स, पम्प्स, वेजेज मिल जाएंगे। किसी भी सैंडिल को खऱीदने से पहले अपने स्टाइल पर जरूर गौर करिए। मसलन, अगर आप कैजुअल्स लुक की चाह में हैं तो स्लाइड्स लिए जा सकते हैं। वहीं अगर आप स्टाइलिश फेमिनिन लुक की चाह में हैं तो पम्प्स या फिर म्यूल को चुन सकती हैं। 

4 of 7
footwear - फोटो : insatgram
लेकिन इन सबके बीच जो सबसे जरूरी चीज है वो कंफर्ट है। सैंडिल्स की डिजाइन और हील्स ऐसी हो जो आपको बेहद आराम दें। जिससे कि आप कितने भी घंटे उसे पहनें। लेकिन सैंडिल की वजह से पैरों में दर्द ना पनपें। बेहद सॉफ्ट और कंफर्टेबल सैंडिल को ही अपने लिए चुनें। 
विज्ञापन

5 of 7
footwear - फोटो : insatgram
गर्मियों में सैंडिल खरीदने जाती हैं तो उसके डिजाइन या फिर कपड़ों की मैचिंग को देखकर ना खऱीदें। हमेशा ये ध्यान रखें कि सैंडल्स आपने किस मौके के लिए खरीदी है। जैसे कि अगर आप आउटिंग के लिए जाने वाली हैं तो ऐसे में हाई हील्स को ना चुनें। इससे पैरों में तकलीफ हो सकती है। वहीं अगर हाई हील्स ले रही हैं तो वो आपके पैरों को सपोर्ट तो कर रही है। जिससे कि आप उसे पहनकर ठीक तरीके से चल रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
footwear - फोटो : insatgram
सैंडिल्स खऱीद रही हैं तो उसकी क्वालिटी पर भी निगाह रखें। हमेशा ऐसी सैंडिल खरीदे जो आराम दें। उसमे कोई ऐसी डिजाइन का वर्क ना हो जो पैरों को चुभे। या फि जो अनकंफर्ट हो। कई बार जब घर से बाहर निकलें तो सैंडल्स की स्ट्रैप टूट जाती है। ऐसे में जरूरी है कि इस तरह की किसी भी सिचुएशन से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी और ब्रांड की सैंडिल्स का चुनाव करें। जो पहनने में टूटे नहीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फुटवियर - फोटो : instagram/weddingwireindia
इसके साथ ही जब भी सैंडिल खऱीदे। इसके साथ एक पतली जोड़ी सॉक्स ऱखें। साथ ही सिलिकॉन पैड या मोलस्किन खऱीदें। सैंडिल को दिनभर पहनकर देखें कि वो कहीं आपके पैरों को परेशान तो नहीं कर रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें