फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasmin Bhasin: दुल्हन बनीं जैस्मीन भसीन, लाल लहंगे में लग रहीं बेहद खूबसूरत

Tue, 19 Apr 2022 12:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
jasmin bhasin in bridal look - फोटो : instagram
जैस्मीन भसीन टीवी इंडस्ट्री में अपने स्टाइलिश लुक से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। क्यूट एंड ब्यूटीफुल लुक में जैस्मीन अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। फैशन सेंस के मामले में वो हमेशा ही हटके लुक में नजर आती हैं। पिछले दिनों जैस्मीन ने फैंस के साथ अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थी। जिसमे वो लहंगा पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
jasmin bhasin in bridal look - फोटो : instagram
जैस्मीन ने दुल्हन के लिबास में फोटोशूट करवाया है। जिसमे उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। वहीं एक के बाद ब्राइडल फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के लिए किसी सरप्राईज से कम नही थी। जैस्मीन ने दुल्हन के लिबास के लिए सुर्ख लाल रंग का लहंगा चुना था। जिसकी लाल चुनरी बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं इस लाल लहंगे पर सिल्वर और लाल रंग की एंब्रायडरी की गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
jasmin bhasin in bridal look - फोटो : instagram
जैस्मीन ने इस लहंगे को कंप्लीट ज्वैलरी के साथ मैच किया है। हैवी गोल्डन नेकपीस के साथ कानों में झुमके और मांगटीका शामिल है। वहीं मिस भसीन ने इस लुक को बड़ी सी नथ के साथ पूरा किया है। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। और उनका ब्राइडल लुक शानदार नजर आ रहा है। 

4 of 6
jasmin bhasin in bridal look - फोटो : instagram
इसके साथ ही जैस्मीन ने गोल्डन एंब्रायडरी का हैवी लहंगा इस फोटोशूट के लिए चुना है। जिसके साथ पीली चुनरी बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं माथपट्टी के साथ बालों में लो पोनी टेल पूरे लुक को परफेक्ट बना रही है। बात करें मेकअप की तो जैस्मीन ने पिंक शेड की न्यूड लिपस्टिक के साथ ही मैट मेकअप को अप्लाई किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
jasmin bhasin aly goni - फोटो : instagram
बता दें कि जैस्मीन भसीन और अली गोनी की जोड़ी को फैंस खासा पसंद करते हैं। एक दिन पहले ही बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में पहुंची जैस्मीन भसीन और अली गोनी की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमे जैस्मीन पीच कलर के अनारकली कुर्ते में रेडी हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram
फुल स्लीव के इस कुर्ते पर गोल्डन कलर के गोटे के साथ ही गोल्डन एंब्रायडरी की गई थी। जिसमे जैस्मीन का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। वहीं जैस्मीन ने इस पीच कलर के अनारकली कुर्ते को मैचिंग की ईयरिंग्स के साथ पेयर किया था। जिसमे उनका लुक परफेक्ट दिख रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें