फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: अक्षय तृतीया के मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहनें ये ज्वैलरी, दिखेंगी खूबसूरत

Sat, 30 Apr 2022 12:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
अक्षय तृतीया का त्योहार इस साल 3 मई को मनाया जाएगा। इस दिन सोने के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। वहीं महिलाएं पूजा-पाठ के लिए पारंपरिक परिधान पहनकर तैयार होती है। इन पारंपरिक परिधान के साथ आप चाहें तो इस तरह की ज्वैलरी को पेयर कर सकती हैं। ये काफी ट्रेडिशनल लुक देगी और आप देखने में परफेक्ट लगेंगी। तो चलिए जानें किस तरह की ज्वैलरी ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ मैच कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene
कंगन
अक्षय तृतीया के मौके पर अगर आप ट्रेडिशनल कपड़े पहनने वाली हैं तो साथ में मैचिंग के कंगन पहन सकती हैं। सोने, चांदी से लेकर आर्टीफिशियल में कई सारे डिजाइन और मॉडल के कंगन होते हैं। जिन्हें पहन आप क्लासी लुक पा सकती है। फूलकारी से लेकर मीनाकारी पैटर्न के कंगन दिखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। वहीं आप चाहें तो कपड़ों की डिजाइन और कलर से मैच करते कंगन भी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
mira rajput, mouni roy - फोटो : instagram
झुमके
देसी लुक में झुमके बेहद जंचते हैं। इन्हें आप साड़ी से लेकर सूट और फ्यूजन लुक में भी पहन सकते हैं। गोल्ड के झुमके तो बेहद खूबसूरत लगते ही हैं। लेकिन इन दिनों आर्टिफिशियल ज्वैलरी में झुमकों की कई सारी डिजाइन होती है। सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमकों के अलावा मोती और कुंदन के झुमके भी बेहद शानदार लगते हैं। इन्हें आप किसी भी त्योहार और फेस्टिवल के मौके पर पहन सकती हैं। वैसे ईयररिंग्स में कई सारी डिजाइन आती है। जिनमे हूप्स, स्टड और ड्रॉप डाउन ईयररिंग्स महिलाओे की पसंदीदा रहती है। 

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
मांगटीका
मांगटीका लड़कियों की पसंदीदा एक्सेसरीज है। अक्सर ही त्योहारों के मौके पर अलग लुक के लिए महिलाएं मांगटीका लगाती है। साड़ी, सूट के साथ ही लहंगे के साथ मांगटीका का मैच बेहद खूबसूरत लगता है। अक्षय तृतीया के मौके पर ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ महिलाएं चाहे तो मांगटीका पहन सकती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhuri Dixit - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
चोकर या नेकपीस
इन दिनों नेकपीस में चोकर की डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इसे महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। सूट, लहंगे के साथ ही साड़ी पर भी ये काफी खूबसूरत दिखता है। आप चाहे तो चोकर के अलावा लेयर्ड नेकपीस को भी पहन सकती हैं। ये बेहद खूबसूरत लगेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें