Tips To Buy Sunglasses: एक समय था जब लोग फ्री के समय में टीवी देखना और यूट्यूब देखना पसंद करते थे, लेकिन आज के समय में लोग खाली समय में ऑनलाइन वेबसाइट पर सामान देखते हैं। कपड़े से लेकर ग्रोसरी का सामान अब ऑनलाइन मिल जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग करना वैसे तो काफी आसान है, लेकिन जब बात आती है चश्मा खरीदने की तो लोग थोड़ा संशय में आ जाते हैं।
दरअसल, हम ऑनलाइन चश्मा देख तो लेते हैं लेकिन खरीदने से पहले डाउट रहता है कि वो हमपर अच्छा लगेगा भी या नहीं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप ऑनलाइन भी अपने लिए परफेक्ट चश्मा खरीद सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
चेहरे के आकार का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
चेहरे के आकार का रखें ध्यान
भले ही चश्मा ऑनलाइन खरीद रहे हैं तो एक बार अपने चेहरे के आकार पर अवश्य ध्यान दें। यदि चश्मा चेहरे के हिसाब से नहीं होगा, तो ये देखने में अजीब लगेगा। यदि आपका चेहरा वर्गाकार है तो आपके चेहरे की सीधी और चौड़ी लकीरें होंगी, ऐसे में आपके चेहरे पर हमेशा ही गोल, राउंड या ओवल शेप के चश्मे अच्छे लग सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
चेहरे के आकार का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
जिन लोगों का चेहरा गोल होता है, उनपर हमेशा चौड़े फ्रेम, रेक्टेंगल या स्क्वायर चश्मे अच्छे लगते हैं। हार्टशेप चेहरे वाले लोगों पर कैट आई या ऑवली शेप चश्मे अच्छे लगेंगे। जिनका चेहरा लंबा है उन लोगों को चोड़े फ्रेम ही इस्तेमाल करने चाहिए।
4 of 7
चेहरे के आकार का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
मौसम के हिसाब से देखें फ्रेम
इस बात पर कोई ध्यान नहीं देता है, जबकि हर किसी को चश्मे का फ्रेम खरीदते समय मौसम का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
चेहरे के आकार का रखें ध्यान
- फोटो : instagram
इसके लिए गर्मी के मौसम में हमेशा प्लास्टिक के फ्रेम का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि प्लास्टिक के चश्मे ज्यादा स्टाइलिश होते हैं और इसमें हल्के रंग भी आते हैं। इनमें वजन कम होता है, जिस वजह से आंखों के आस-पास कोई खतरा नहीं रहता है। मेटल फ्रेम का चयन तब करें, जब सर्दी का मौसम हो, गर्मी में इससे आपको एलर्जी से खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
साइज होना चाहिए
- फोटो : instagram
साइज होना चाहिए
हर बेवसाइट पर और हर दुकान पर विभिन्न साइज के चश्मे आते हैं। ऐसे में यदि आप भूल से भी गलत साइज के चश्मे का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपका लुक बिगड़ जाएगा। इसलिए चश्मा खरीदते समय चेहरे का साइज जरूर ले लें।
चश्मा खरीदते समय उसके लेंस के बारे में अवश्य पढ़ें। क्योंकि जो भी लेंस आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उसका प्रभाव आपकी आंखों पर पड़ता है। इसलिए हमेशा देखें कि लेंस अच्छी क्वालिटी का हो।