Tips To Book Makeup Artist: यदि आपको किसी इवेंट के लिए मेकअप आर्टिस्ट बुक करना है तो बुक करने से पहले उनसे पांच अहम सवाल अवश्य पूछें। इन सवालों की वजह से आपका लुक बिगड़ने से बच सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
पार्लर बुक करना है तो पूछें ये 5 सवाल, वरना लुक तो बिगड़ेगा ही और पैसे भी होंगे बर्बाद
- फोटो : Adobe stock
Tips To Book Makeup Artist: वो कहते हैं न कि मेकअप सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का जरिया नहीं है, ये एक ऐसी कला है, जिससे महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों का भी आत्मविश्वास बढ़ता है। पर, अगर यही मेकअप गलत तरह से किया जाए तो इससे न सिर्फ आपका लुक बिगड़ सकता है। बल्कि खराब मेकअप आपकी स्किन को भी डैमेज कर सकता है।
तो अगर आप अपने लिए मेकअप आर्टिस्ट बुक करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। दरअसल, मेकअप आर्टिस्ट को बुक करते समय उनसे पांच अहम सवाल अवश्य पूछें। यही सवाल आपके सिंपल मेकअप को क्लासी और खूबसूरत बनाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
पहला सवाल
- फोटो : Adobe stock
पहला सवाल
मेकअप आर्टिस्ट बुक कर रही हैं तो पहले पहले उनसे पूछें कि वो मेकअप प्रोडक्ट कौन से इस्तेमाल करती हैं। कई बार मेकअप आर्टिस्ट सस्ते और डुप्लीकेट मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, जिस कारण आपकी स्किन पर एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सबसे पहले उनसे ये जान लें कि वो कौन सी कंपनी के मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
दूसरा सवाल
- फोटो : Adobe stock
दूसरा सवाल
अपने मेकअप आर्टिस्ट को बुक करने से पहले जान लें कि आपके पास किस तरह के सर्टिफाइड स्टाफ हैं? अगर स्टाफ सर्टिफाइड नहीं होगा, तो हो सकता है आपका अनुभव खराब हो। स्टाफ के साथ-साथ मेकअप आर्टिस्ट के अनुभव और क्वालिफिकेशन जानना जरूरी है, ताकि आपकी स्किन सुरक्षित रहे। ऐसा न करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
4 of 6
तीसरा सवाल
- फोटो : Adobe stock
तीसरा सवाल
अपने लिए मेकअप आर्टिस्टको बुक करने से पहले पूछें कि क्या उनके पास पहले के क्लाइंट का फीडबैक उपलब्ध है ? अगर हां तो उन्हें देखें। पहले के क्लाइंट के मेकअप की तस्वीरों और वीडियो को ध्यान से देखें। यदि मेकअप आर्टिस्ट का कोई सोशल मीडिया पेज हो तो वहां भी उनका रिव्यू देखें। ताकि आपका लुक बिगड़ने से बच जाए।
विज्ञापन
5 of 6
चौथा सवाल
- फोटो : Adobe stock
चौथा सवाल
मेकअप आर्टिस्ट को बुक करने से पहले पूछ लें कि उनके यहां हाइजीन और सैनिटाइजेशन के क्या स्टैंडर्ड हैं? ये जानना बेहद जरूरी है कि जिन मेकअप टूल्स का इस्तेमाल वो आपके मेकअप में इस्तेमाल करने वाली हैं, वो साफ हैं या नहीं। ध्यान रखें कि साफ-सफाई में लापरवाही से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
ये सबसे अहम सवाल है। अपने मेकअप आर्टिस्ट से ये अवश्य पूछें कि क्या किसी मेकअप प्रोडक्ट से साइड इफेक्ट की संभावना है। अगर हां उससे निपटने की व्यवस्था है? यानी कि अगर आपको किसी चीज से एलर्जी हो गई तो उस वक्त आपका मेकअप आर्टिस्ट क्या करेंगे। रिएक्शन के समय स्किन को कैसे सटल करना है ये आपके मेकअप आर्टिस्ट को अच्छे से पता होना चाहिए।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।