फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips For Raksha Bandhan: इन अभिनेताओं से टिप्स लेकर राखी के त्योहार पर हों तैयार, लुक दिखेगा सबसे अलग

Mon, 04 Aug 2025 12:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fashion Tips For Raksha Bandhan: यदि आप राखी पर सबसे स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो कुछ अभिनेताओं की तरह तैयार हों। यहां हम आपको इसके कुछ विकल्प देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इन अभिनेताओं से टिप्स लेकर राखी के त्योहार पर हों तैयार - फोटो : instagram
Fashion Tips For Raksha Bandhan: इस साल राखी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी महिलाओं ने पूरी कर ली है। राखी के दिन के लिए बहनें तो खूब सजती-संवरती हैं, पर ये मौका भाइयों के लिए भी अच्छे से तैयार होने का होता है। लेकिन ज्यादातर लड़कों को समझ नहीं आता कि वो राखी के दिन क्या पहनें। आपकी इसी दुविधा का हल हम लेकर आए हैं।

हम आपको यहां बताएंगे कि कैसे कुछ अभिनेताओं के लुक्स से टिप्स लेकर आप अपने लुक को सबसे खास और अलग बना सकते हैं। यहां हम आपको टीवी के तीन मशहूर अभिनेताओं के बेस्ट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे टिप्स लेकर आप तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
नकुल मेहता का पहला लुक - फोटो : instagram
नकुल मेहता का पहला लुक

यदि आप एथनिक आउटफिट पहनना चाहते हैं तो नकुल के इस लुक से टिप्स लें। इसके लिए स्काई ब्लू रंग का कुर्ता कैरी करें। स्काई ब्लू रंग के कुर्ते के साथ सफेद रंग का पायजामा अगर आप पहनें तो इसका रंग और खुलकर सामने आएगा। इस तरह का कुर्ता राखी पर आपको अलग दिखने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
नकुल का दूसरा लुक - फोटो : instagram
नकुल का दूसरा लुक

वहीं अगर नजर डालें नकुल के दूसरे लुक पर तो उसकी तरह आप इस का फ्लोरल कुर्ता कैरी कर सकते हैं। सफेद रंग के कुर्ते पर ऐसा कलरफुल प्रिंट देखने में काफी प्यारा लगेगा। इसके साथ पैरों में आप कोल्हापुरी चप्पल कैरी कर सकते हैं। ऐसा कुर्ता आपके राखी लुक को क्लासी बनाएगा। 

4 of 7
धीरज धूपर का पहला लुक - फोटो : instagram
धीरज धूपर का पहला लुक

बारिश का मौसम है, ऐसे में राखी के त्योहार पर आप इस तरह की फ्लोरल शर्ट कैरी कर सकते हैं। फ्लोरल शर्ट कैरी करते समय आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि इसके साथ हर जींस-शर्ट नहीं जचती है। ऐसे में आप धीरज धूपर की तरह फ्लोरल शर्ट के साथ व्हाइट रंग की शर्ट पहनें, ताकि आपका लुक कूल दिखे। 
विज्ञापन

5 of 7
धीजर का दूसरा लुक - फोटो : instagram
धीजर का दूसरा लुक

महिलाओं के साथ-साथ अब पुरुषों के लिए भी को-ऑर्ड बाजार में आ रहे हैं। ऐसे में आप राखी के दिन इस तरह का को-ऑर्ड सेट कैरी कर सकती हैं। ये पहनकर आपका लुक काफी अलग और स्टाइलिश दिखेगा। यदि आपके पास को-ऑर्ड सेट नहीं है तो मैचिंग की शर्ट और पैंच पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 
विज्ञापन

6 of 7
समर्थ जुरैल का पहला लुक - फोटो : instagram
समर्थ जुरैल का पहला लुक

युवा लड़के हमेशा कूल दिखना चाहते हैं। ऐसे में आप इस तरह का लुक कैरी कर सकते हैं। ब्लू रंग की डेनिम जींस के साथ आप चाहें तो ओवर साइज टीशर्ट कैरी करें। ओवर साइज टी शर्ट वाला लुक देखने में काफई क्लासी और कूल दिखता है। ये हर लड़के के पास आसानी से मिल जाती है और ये आती भी काफी सस्ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
समर्थ का दूसरा लुक - फोटो : instagram
समर्थ का दूसरा लुक

सिंपल लुक रखना है तो ब्लू रंग की जींस के साथ सफेद रंग की लिनेन शर्ट पहनें। लिनेन शर्ट लड़कों को खूब पसंद आती है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए आंखों पर चश्मा लगाएं, ताकि लोग आपको देखते रह जाएं। इसके साथ हाथों में घड़ी अवश्य बांधे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें