Tips For Bridal Mehndi: वैसे तो दुल्हन का पूरा लुक ही बेहद खास होता है, लेकिन अगर बात करें दुल्हन की मेहंदी की तो ये न सिर्फ उनके लुक में चार चांद लगाती है, बल्कि मेहंदी सुहाग की भी निशानी होती है। यही वजह है कि शादी के समय दुल्हन के न सिर्फ हाथ में बल्कि पैरों में भी मेहंदी लगाई जाती है। चूड़े वाले हाथों में जब भरे हाथ मेहंदी लगाई जाती है, तो ये देखने में काफी प्यारी लगती है।
जब दुल्हन की मेहंदी लगाई जाती है, तो होने वाले दूल्हे का नाम उसकी मेहंदी पर लिखा जाता है। लोग कोशिश करते है, कि ये नाम कहीं मेहंदी की डिजाइन में छिपाकर लिखा जाए, क्योंकि कई जगह इस नाम को दूल्हे को ढूंढना पड़ता है। ये विधि एक रस्म की तरह ही होती है। इसीलिए हम आपको दुल्हन की मेहंदी में दूल्हे का नाम छिपाने की कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं।