प्रियंका चोपड़ा ने जब अपनी शादी में जोधपुर के उमेद भवन में लाल रंग के शाही जोड़े में एंट्री ली थी तो केवल पति निक जोनास ही उन पर फिदा नहीं हुए थे। बल्कि लाखों के दिल प्रियंका की खूबसूरती को देख धड़कने लगे थे। प्रियंका चोपड़ा के इस खूबसूरत लाल रंग के लहंगे को देख कई सारे सेलिब्रेटी ने अपनी शादी के लिए लाल रंग का हूबहू लहंगा चुना था। जिसमें मशहूर कुश्ती की खिलाड़ी से लेकर छोटे पर्दे की जस्सी तक शामिल थीं। लेकिन आज हम लेकर आए हैं इस रियल लाइफ दुल्हन का रिसेप्शन लहंगा। जिसकी खूबसूरती देख आप प्रियंका चोपड़ा के लहंगे को भी भूल जाएंगे।