फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ड लुक के साथ दिशा पाटनी ट्रेडिशनल लुक में भी ढाती हैं कहर, लहंगे संग इनर वियर पहन दिखाई थी ब्यूटी

Sun, 24 May 2020 01:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
disha patani - फोटो : instagram
फिल्म मलंग में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ हिट जोड़ी बनाने के बाद दिशा पाटनी लॉकडाउन में घर पर वक्त बिता रही हैं। साथ ही अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट भी करती रहती हैं। जिसमें उनका बोल्ड लुक नजर आ जाता है। वैसे तो दिशा इनर वियर केल्विन क्लेन को अक्सर ही प्रमोट करते दिखती हैं। लेकिन उसके अलावा भी हमेशा वो बोल्ड लुक में नजर आ जाती हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की बिकनी की तस्वीर से एक बार फिर सबको अपना परफेक्ट फिगर दिखा रहीं दिशा एथिनिक लुक में भी कुछ कम हॉट नहीं दिखती हैं। साड़ी हो या लहंगा दोनों ही आउटफिट में वो ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलतीं। तो आगे की स्लाइड में देखें दिशा पाटनी के एथिनिक लुक जिसमें वो ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। 



 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
दिशा पाटनी एथिनक लुक में भी बोल्ड दिखती हैं। तभी तो इस सिल्वर रंग के लहंगे के साथ फुल स्लीव ब्लाउज जिसमें डीप राउंड नेक है, संग दिशा अपने एब्स दिखाते नजर आ रही हैं। साथ ही स्मोकी आईज और मेसी हेयर के साथ दिशा कमाल की खूबसूरत दिख रही हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
वहीं साड़ी में दिशा पाटनी का ये लुक देख उनके फैंस हैरान रह गए थे। सिल्वर रंग की साड़ी और डीप नेक ब्लाउज के साथ हाथों में चूड़ियां और मिड रिब्स दिखाते दिशा काफी हॉट लग रहीं थीं। वहीं बात करें मेकअप की तो कोहल आईज के साथ पिंक लिप्स में दिशा का लुक कमाल लग रहा था।


 

4 of 5
- फोटो : instagram
दिशा केवल मोनोकोनी में ही बोल्ड लुक में नहीं दिखतीं। इनर वियर केल्विन क्लेन के प्रमोशन के लिए दिशा एक बार खूबसूरत पीच रंग के लहंगे और माथे पर मांगटीका लगाए स्पोर्ट्स वियर पहने दिखीं थीं। जिसमें उनका लुक देखने लायक था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
फिल्म मलंग के प्रमोशन के दौरान दिशा हर बार अपने ग्लैमरस अंदाज में दिखीं थीं। जिसमें वो अपनी परफेक्ट फिगर फ्लांट करते नजर आईं थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें