फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में सोने से पहले लड़कियां जरूर उतार दें ब्रा, वरना हो सकता है शरीर को नुकसान

Mon, 18 Mar 2019 08:20 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bra shopping - फोटो : facebook
क्या आप भी इस बारे में कंफ्यूज रहती हैं कि सोते समय ब्रा पहनकर सोना चाहिए या उतारकर। बहुत सारी महिलाओं को ब्रा पहनकर सोने से असहज महसूस होता है जिस वजह से वह इसे उतारकर सोती हैं, वहीं कुछ का मानना होता है कि ब्रा पहनकर सोना जरूरी होता वरना इससे उनका फिगर खराब होता है। बहुत सारी महिलाएं ऐसा भी मानती हैं कि ब्रा पहनकर सोने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां पैदा होती हैं। आइए जानते है आखिर इन सब में से सही क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
bra shopping - फोटो : facebook
इन दिनों अंडरवायर ब्रा काफी ट्रेंड में है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि ये ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर डालती हैं। इसकी वायर ब्रेस्ट के आसपास की मसल्स को सिकोड़ कर रख देती हैं। इसका सीधा असर नर्वस सिस्टम पर पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
history of bra
कई रिपोर्ट्स की माने तो ब्रा पहनकर सोने से फंगल इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप लंबे समय तक ब्रा पहनते हैं तो इससे ब्रेस्ट सास नहीं ले पाती और इसके आसपास नमी हो जाती है जिसमें आसानी से बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ब्रा इसलिए पहनी जाती है जिससे आपका शरीर शेप में रहे, लेकिन 24 घंटे इसे पहने रकने से आपका शरीर बिगड़ भी सकता है।

4 of 5
history of bra
लंबे समय तक ब्रा पहनने वाली महिलाओं को जख्म और सिस्ट होने की संभावना रहती है। इसके अलावा और भी कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं।ब्रा पहनकर सोने से कई बार ब्रा में लगे हुक और बटन स्किन में घुस जाते हैं जिससे इरिटेशन होने लगती है। ब्रा पहन कर सोने का सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bra shopping
ब्रा आपके शरीर से बिल्कुल फिटिंग की होती है जिस वजह से इसे लंबे समय तक पहनने से डिस्कलरेशन, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स हो सकते हैं। इसलिए सोते वक्त ब्रा उतारकर सोना ही ठीक होता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिन महिलाओं के ब्रेस्ट हैवी होते हैं, उन्हें रात को ब्रा पहन कर सोना चाहिए, जिससे उनके ब्रेस्ट ढीले ना पड़ें। अगर आप ब्रा पहनकर सोना भी चाहते हैं तो हल्की और ढीली ब्रा का चयन करें, जिससे ब्रेस्ट के आस-पास कसाव न हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें