फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तस्वीर बताती है सारा अली खान को है चूड़ियों से प्यार, एथिनिक वियर के साथ करती हैं मैच

Fri, 08 May 2020 11:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : i
सारा अली खान हर लुक में खूबसूरत दिखती हैं। एथिनिक वियर हो या जिम वियर, रेड कार्पेट गाउन हो या कैजुअल आउटिंग, हर बार उनकी खूबसूरती देखने लायक होती है। वहीं सारा के सिंपल कुर्तों की तो लड़कियां दिवानी रहती है। लेकिन सारा के इन खूबसूरत एथिनिक लुक में एक चीज जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। सारा अली खान अक्सर ही अपने एथिनिक लुक के साथ चूड़ियां पहने दिखती हैं। हालांकि वो पहली अभिनेत्री नहीं है जो एथिनिक लुक के साथ चूड़ी पहने दिखती हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी साड़ी के साथ मैचिंग की चूड़ी पहने नजर आ चुकी हैं। सारा का चूड़ी प्रेम आप आगे की तस्वीरों में देख सकते हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : instagram
इस थ्रोबैक तस्वीर में सारा अपने डैड सैफ के साथ ही भाई इब्राहिम और करीना के साथ हैं। इस कंपलीट फैमिली फोटो में सारा ने पीच रंग का खूबसूरत कुर्ता पहन ऱखा है। वहीं इस लुक की खासियत मैचिंग की चूड़ियां है जो सारा ने पहनी हुई है। जिसे देख पता चलता है कि सारा अली खान को चूड़ियां बेहद पसंद हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : instagram
सारा अली खान एथिनिक वियर के साथ चूड़ियों को मैच करना पसंद करती हैं। सफेद रंग के चिकनकारी कुर्ते के साथ सिल्वर चूड़ी और झुमके में वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं इसके साथ माथे पर बिंदी लगाएं सारा ने लुक को कंपलीट किया है। 

 

4 of 6
- फोटो : Social Media
सारा अली खान के हर लुक को लड़कियां कॉपी करना चाहती हैं। फिल्म लव आजकल के प्रमोशन में सारा अली खान एक के बाद एक खूबसूरत शरारे में नजर आईं थीं। जिसमें उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा था। लेकिन इन लुक्स की खासियत मैचिंग की चूड़ियां थी। सारा इन तस्वीरों में एक हाथ में चूड़ियां पहने मेजर फैशन गोल देती नजर आ रही हैं।



 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : instagram
केवल कुर्ते ही नहीं सारा साड़ी के साथ भी खूबसूरत चूड़ियों को मैच करने से पीछे नहीं हटती हैं। पार्टी के लिए तैयार सारा ने पीले रंग की बंधेज साड़ी के साथ गोल्डन रंग की चूडि़यां मैच की हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bangle - फोटो : instagram
बता दें कि सारा अली खान की अगली फिल्म कुली नंबर वन रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन कोरोना महामारी के फैलने के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस समय सारा भी घर पर समय बिता रही हैं और फैंस के लिए अक्सर ही तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें