फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion : हेमा मालिनी से लेकर शर्मिला टैगोर तक, साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं ये अभिनेत्रियां

Thu, 25 May 2023 03:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस की बात करें तो कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं आज के समय में भी साड़ी पहनकर आज की एक्ट्रेस को मात देती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Actress In Saree - फोटो : instagram
Fashion : बॉलीवुड जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अपने समय में करोड़ों दिलों पर राज करती थीं। आज भले ही कितनी नई एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं, पर उन्हें टक्कर देना नामुमकिन सा है। बॉलीवुड की ओल्ड बॉलीवुड अभिनेत्रियां ना सिर्फ एक्टिंग की वजह से बल्कि अपने लुक्स की वजह से भी आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। इन गोल्डन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की लिस्ट में हेमा मालिनी, आशा पारेख, शर्मिला टैगोर, रेखा और दीप्ति नवल का नाम भी शामिल है। 

ये ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अगर आज भी साड़ी पहन किसी इवेंट में आ जाएं तो सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं। इनके साड़ी लुक्स बेहद एलिगेंट होते हैं। इनके फैंस आज भी इनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको इन्हीं अभिनेत्रियों के साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। ताकि आप भी इनसे टिप्स लेकर खूबसूरत दिख सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Actress In Saree - फोटो : instagram
आशा पारेख

अभिनेत्री आशा पारेख किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके लुक्स बेहद एलिगेंट होते हैं। अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन की इस साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गले में एक नेकपीस और कानों में हल्के ईयररिंग पहने हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Actress In Saree - फोटो : instagram
हेमा मालिनी

खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेस हेमा मालिनी आज के समय की एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। उनके साड़ी लुक इतने खूबसूरत होते हैं कि आप इससे टिप्स ले सकती हैं। वो अपने बालों को अक्सर खुला ही छोड़ती हैं। दोनों साड़ी लुक में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रहीं हैं।

4 of 6
Actress In Saree - फोटो : instagram
दीप्ति नवल

एक्ट्रेस दीप्ति नवल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर या तो कॉटन की या फिर सिल्क की ही साड़ी कैरी करती हैं। एक्ट्रेस के सभी साड़ी लुक सिंपल और एलिगेंट होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Actress In Saree - फोटो : instagram
शर्मिला टैगोर

शर्मिला टैगोर के साड़ी लुक सिंपल लेकिन काफी खूबसूरत होते हैं। वो अक्सर अपने बालों में अलग तरीके से जूड़ा बनाती हैं। गले में हल्का सा नेकपीस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Actress In Saree - फोटो : instagram
रेखा

एक्ट्रेस रेखा के पास साड़ियों का बेहद ही खूबसूरत कलेक्शन है। वो हर इवेंट पर साड़ी पहने ही नजर आती हैं। कभी खुले बाल तो कभी जूड़ा उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें