फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maternity Photoshoot Outfit : कराना है मैटरनिटी फोटोशूट तो इन अभिनेत्रियों से लें आउटफिट के आइडिया

Thu, 25 May 2023 01:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी मैटरनिटी फोटोशूट कराने का सोच रहीं हैं तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स से आइडिया लेकर अपनी ड्रेस तैयार करा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Maternity Photoshoot Outfit - फोटो : instagram
Maternity Photoshoot Outfit : मां बनना हर महिला के लिए उसकी जिंदगी का सबसे अहम पड़ाव होता है। इसका इंतजार हर महिला करती है। गर्भावस्था के समय वैसे तो कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं। पर, इन पलों को हर महिला काफी अच्छे से जीती है। आज-कल गर्भावस्था के इन पलों को महिलाएं कैमरे में कैद कराना पसंद कर रही हैं। इस फोटोशूट को मैटरनिटी फोटोशूट कहते हैं। टीवी और फिल्म जगत की कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन्होंने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। इन फोटोशूट में उन्होंने एक से बढ़कर एक ट्रेंडिंग और बोल्ड ड्रेसेस पहनी हैं।

अगर आप भी मैटरनिटी फोटोशूट कराने का सोच रहीं हैं, पर इस संशय में हैं कि फोटोशूट में कैसे आउटफिट पहनें तो इसके लिए आप इन अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं। इन अभिनेत्रियों के आउटफिट काफी आरामदायक तो हैं ही, साथ में इन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट में अपना बोल्ड अंदाज भी दिखाया है। 
विज्ञापन

2 of 7
Maternity Photoshoot Outfit - फोटो : instagram
ईशा दत्ता ने कराया शूट

हाल ही में अभिनेता अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी ईशा दत्ता ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। उनका हर लुक बेहद कमाल का है। इस पर्पल रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने इस लुक के साथ काफी लाइट मेकअप किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
Maternity Photoshoot Outfit - फोटो : instagram
स्लिट गाउन

एक्ट्रेस ने दूसरे फोटोशूट में पेस्टल रंग का स्लिट गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने बालों में मेसी बन बनाया था। एक्ट्रेस का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। 

4 of 7
Maternity Photoshoot Outfit - फोटो : instagram
भारती सिंह का गाउन

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने पिछले साल बेटे को जन्म दिया था। उनका मैटरनिटी फोटोशूट लोगों ने काफी पसंद किया था। इस बॉडीकॉन गाउन में वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
Maternity Photoshoot Outfit - फोटो : instagram
गौहर खान

हाल ही में बेटे को जन्म देने वाली अभिनेत्री गौहर खान का ये लुक सभी को बेहद पसंद आया था। आप भी इस तरीके की फुल बॉडीकॉन ड्रेस कैरी करके फोटोशूट करा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Maternity Photoshoot Outfit - फोटो : instagram
नेहा मर्दा

‘डोली अरमानों की’ फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट में काफी बोल्ड ड्रेस पहनी थी। इस तरह की बॉडीकॉन ड्रेस देखने में काफी बोल्ड दिखती है। अगर आप चाहें तो ऐसी ड्रेस कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Maternity Photoshoot Outfit - फोटो : instagram
फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस

अगर आप कंफर्टेबल रहना चाहती हैं तो इस तरह की फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस पहन कर मैटरनिटी फोटोशूट करा सकती हैं। ये देखने में भी काफी प्यारी लगती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें