Television Most Stylish Vamps Looks: आपने टीवी की बहुओं के स्टाइलिश लुक्स तो देखे होंगे, पर क्या आपने टीवी की मशहूर वैम्प के स्टाइलिश लुक्स देखे हैं, अगर नहीं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें।
विज्ञापन
1 of 6
ये हैं टीवी की स्टाइलिश खलनायिकाएं
- फोटो : instagram
Television Most Stylish Vamps Looks: टीवी सीरियलों में बहू का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों को तो हर कोई जानता है। ये अभिनेत्रियां काफी स्टाइलिश भी होती हैं, जिसकी वजह से हर कोई इन्हें पसंद करता है। पर, क्या कभी आपने टीवी की खलनायिकाओं को देखा है।
जी हां, टीवी में वैम्प का किरदार निभाकर मशहूर होने वाली कई अभिनेत्रियां इतनी स्टाइलिश हैं, कि उनके सामने मेन लीड की हिरोईन का स्टाइल भी फेल है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही खलनायिकाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने में तो खूबसूरत हैं ही, बल्कि उनके लुक्स मेन हिरोईन से ज्यादा खतरनाक होते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
उर्वशी ढोलकिया
- फोटो : instagram
उर्वशी ढोलकिया
मशहूर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में कमोलिका का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वालीं उर्वशी आज भी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज भी वो सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा एक्टिव रहती हैं। एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक उनपर खूब जचते हैं। यूट्यूब्स व्लॉग के जरिए वो अपने फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं। उनके बॉस लेडी लुक्स भी लोगों को काफी पसंद आते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
रश्मि देसाई
- फोटो : instagram
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई ने कलर्स टेलिविजन चैनल के धारावाहिक उतरन में तपस्या ठाकुर का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। टीवी सीरियल में तपस्या का किरदार काफी निगेटिव था, लेकिन असल जिंदगी में रश्मि देसाई काफी सादगी भरा लुक कैरी करती हैं। उनके एथनिक लुक्स बेहद ही खूबसूरत रहते हैं। एथनिक के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट में भी उनका अंदाज काफी अलग रहता है।
4 of 6
अनीता हसनंदानी
- फोटो : instagram
अनीता हसनंदानी
वैसे तो अनीता ने काफी टीवी सीरियल में काम किया है, लेकिन ये हैं मोहब्बतें में उन्होंने जब शगुन का किरदार निभाया तो लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया। अनीता हसनंदानी के लुक्स काफी ग्लैमरस होते हैं। वो वेस्टर्न ड्रेस से लेकर साड़ी तक में काफी ग्लैमरस दिखती हैं। उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। अभी भी जब लो अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, तो लोग उनपर से नजर नहीं हटा पाते।
विज्ञापन
5 of 6
काम्या पंजाबी
- फोटो : instagram
काम्या पंजाबी
काम्या पंजाबी आमतौर पर कई हिंदी धारावाहिकों में नकारात्मक किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं, पर बनूं मैं तेरी दुल्हन में उनका किरदार लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके साथ-साथ उन्होंने कई सीरियल में निगेटिव किरदार निभाया था। पर, असर जिंदगी में वो किसी बॉस लेडी से कम नहीं हैं। उनका हर अंदाज काफी बोल्ड होता है, जिसेलोग काफी पसंद करते हैं।
अदा खान ने कई शो में कई नकारात्मक किरदार निभाए हैं, और उनमें से एक सीरियल था मधुबाला - एक इश्क एक जुनून था। इसके साथ-साथ अदा खान ने 'नागिन' में शेषा का किरदार निभाकर बहुत लोकप्रियता हासिल की, और ये उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। अदा खान का हर अंदाज टीवी से काफी अलग होता है। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।