फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teej Skincare: तीज से पहले सिर्फ 3 दिन अपनाएं ये स्किनकेयर रूटीन, चेहरे पर दिखेगा नेचुरल ग्लो

Thu, 13 Aug 2026 02:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skincare Routine Before Teej: तीज से पहले तीन दिनों तक जेंटल, क्लिंजर, माॅइश्चराइजर और SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। रात में मेकअप और सनस्क्रीन अच्छी तरह साफ करके माॅइश्चराइजर लगाएं। त्योहार से पहले नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स, ज्यादा स्क्रबिंग से बचें
 
विज्ञापन
1 of 5
तीज का स्किनकेयर रूटीन - फोटो : Ai

Teej Skin Care Routine: तीज का त्योहार महिलाओं के लिए सजने-संवरने और खूबसूरत दिखने का खास मौका होता है। हरे रंग के कपड़े, मेहंदी, चूड़ियां, झुमके और ट्रेडिशनल मेकअप के साथ अगर चेहरे पर नेचुरल ग्लो हो तो पूरा लुक और भी निखर जाता है। लेकिन अक्सर त्योहार से पहले तैयारियों की व्यस्तता, अधिक तैलीय खाद्यों के सेवन, आराम न मिल पाने और नए-नए प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से ग्लो आने के बजाय त्वचा पर उल्टा असर हो जाता है।

कई बार त्योहार के समय त्वचा पर जलन, लालिमा, छोटे -छोटे दाने या थकावट नजर आने लगती है। इसी कारण से कई लोग त्योहार पर पार्लर में हजारों रुपये खर्च करके स्किन केयर या फेशियल लेते हैं। लेकिन आप घर पर त्योहार से पहले कुछ बेसिक स्किन केयर रूटीन अपनाकर त्वचा को साफ, हाइड्रेटेड और सन डैमेज से सुरक्षित रख सकती हैं। इसके लिए बहुत पहले से तैयारियां करने की जरूरत भी नहीं है।

तीज 15 अगस्त 2026 को मनाई जा रही है। आप सिर्फ तीन दिन पहले से कुछ आसान से टिप्स अपना सकती हैं। इस साल आप तीज पर हैवी मेकअप के बजाय फ्रेश और नेचुरल ग्लोइंग लुक चाहती हैं तो आज से अपनी स्किन को थोड़ा एक्स्ट्रा केयर देना शुरू कर सकती हैं।
 

विज्ञापन

2 of 5
गर्मियों के लिए स्किन केयर टिप्स - फोटो : AI

पहला दिन- त्वचा को दें सौम्य देखभाल


सुबह क्या करें?

स्टेप 1- तीज से तीन दिन पहले सुबह चेहरे को किसी माइल्ड क्लींजर से साफ करें।  बहुत ज्यादा रगड़ने या बार-बार चेहरा धोने से बचें।
स्टेप 2- चेहरा धोने के बाद हल्का माॅइश्चराइजर लगाएं।
स्टेप 3- इसके बाद सबसे जरूरी कदम है SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन अप्लाई करें।

अगर आप दिन में बाहर निकल रही हैं तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं। 


रात में क्या करें?

  • रात को चेहरे से मेकअप, सनस्क्रीन और दिनभर की गंदगी को अच्छी तरह साफ करें।
  • इसके बाद माॅइश्चराइजर लगाकर सोएं।
अगर आपकी त्वचा पहले से सेंसिटिव है तो इस दिन से किसी नए सीरम, पील या स्क्रब प्रोडक्ट्स को अपनी त्वचा पर लगाने से बचें। 
विज्ञापन

3 of 5
गर्मियों के लिए स्किन केयर टिप्स - फोटो : AI

दूसरा दिन - हाइड्रेशन पर दें ज्यादा ध्यान

  • तीज के कपड़े और मेकअप तभी अच्छे लगते हैं जब त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई या फ्लैकी न दिखे।
  • इसलिए दूसरे दिन से स्किनकेयर का फोकस हाइड्रेशन और स्किन बेरियर केयर पर रखें।
  • चेहरा धोने के बाद माॅइश्चराइजर को हल्की नम त्वचा पर लगाया जा सकता है।
  • माॅइश्चराइजर त्वचा में पानी को बनाए रखने में मदद करता है।
  • हल्की नम त्वचा यानी डैंप स्किन पर लगाने से माॅइश्चराइजर लाॅक करने में मदद मिल सकती है।


अगर त्वचा बहुत ऑयली है?

ऑयली स्किन होने का मतलब माॅइश्चराइजर छोड़ देना नहीं है। अपनी स्किन टाइप के अनुसार हल्का, नाॅन कोमेडोजेनिक माॅइश्चराइजर चुन सकती हैं।


अगर त्वचा ड्राई है?

क्रीम-बेस्ड माॅइश्चराइजर आपके लिए ज्यादा सहज हो सकता है। लेकिन जो उत्पाद आपकी त्वचा को पहले से सूट करता है, उसी का इस्तेमाल करें।

तीज से सिर्फ दो दिन पहले कोई नया स्किनकेयर प्रोडक्ट पहली बार ट्राई करने से बचें।

 

4 of 5
गर्मियों के लिए स्किन केयर टिप्स - फोटो : AI

तीसरा दिन- ग्लो से ज्यादा जरूरी है स्किन को शांत रखना

  • तीज से एक दिन पहले सबसे बड़ी गलती होती है, चेहरे पर एक साथ स्क्रब, फेस पैक, फेशियल, पील और कई तरह के सीरम का इस्तेमाल करना। 
  • अगर कोई उत्पाद आपकी त्वचा को इरिटेट कर दे तो त्योहार वाले दिन लालिमा या जलन की समस्या हो सकती है।
  • इसलिए तीसरे दिन रूटीन को और भी सिंपल रखें। जैसे, 
सुबह, क्लींजर के बाद माॅश्चराइजर और फिर सनस्क्रीन अप्लाई करें।
रात में , चेहरा अच्छे से क्लीन करने के बाद माॅश्चराइजर लगाकर सोएं।

अगर आप पहले से किसी ऐसे स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं जो आपकी त्वचा को सूट करता है, तो उसे अपनी सामान्य रूटीन के अनुसार जारी रख सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
skin care - फोटो : Adobe stock

तीज से पहले फेस स्क्रब करना चाहिए या नहीं?

यह आपकी त्वचा और इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट पर निर्भर करता है। लेकिन सिर्फ त्योहार के लिए त्वचा को जोर से स्क्रब करना जरूरी नहीं है। बहुत ज्यादा स्क्रबिंग त्वचा को इरिटेट कर सकती है। 
 

तीज से पहले ये 5 स्किनकेयर गलतियां बिल्कुल न करें


1. नया फेसपैक पहली बार न लगाएं

2. ज्यादा स्क्रबिंग करें

3. बिना सनस्क्रीन के बाहर न निकलें

4. एक साथ कई सीरम न लगाएं

5. रातभर मेकअप लगाकर न सोएं

 

 

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य skincare जानकारी के लिए है। त्वचा की किसी बीमारी, एलर्जी या गंभीर समस्या की स्थिति में dermatologist से सलाह लें। किसी नए product को चेहरे पर लगाने से पहले उसके label और अपनी skin sensitivity को ध्यान में रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें