Mandala Mehndi Design Ideas: मेहंदी सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाली कला नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और त्योहारों से जुड़ी खूबसूरत अभिव्यक्ति भी है। खासतौर पर मंडाला मेहंदी डिजाइन इन दिनों महिलाओं और लड़कियों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। गोलाकार आकृतियों, फूल-पत्तियों और बारीक पैटर्न से बनने वाली मंडाला मेहंदी देखने में बेहद आकर्षक लगती है, लेकिन इसे बनाने के लिए हमेशा बहुत ज्यादा अनुभव की जरूरत नहीं होती। अगर आप भी घर पर आसान और सुंदर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो कुछ बेसिक पैटर्न से शुरुआत कर सकती हैं।
शादी, तीज, करवा चौथ, रक्षाबंधन, दिवाली या किसी पारिवारिक समारोह के लिए मंडाला मेहंदी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसकी खासियत यह है कि एक छोटे से गोल डिजाइन को केंद्र में रखकर उसके चारों ओर अलग-अलग पैटर्न जोड़े जा सकते हैं। यही वजह है कि शुरुआती लोग भी इसे थोड़ी प्रैक्टिस के बाद आसानी से सीख सकते हैं।
यहां मंडाला मेहंदी के 7 आसान डिजाइन दिए जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप स्टेप-बाय-स्टेप अपने हाथों पर बना सकती हैं। इनमें कुछ डिजाइन बेहद सिंपल हैं, जबकि कुछ को आप अपनी पसंद के अनुसार थोड़ा और आकर्षक बना सकती हैं।