Teacher's Day 2023: हर किसी के जीवन में गुरु काफी अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आपकी जिंदगी में एक सही शिक्षक है तो वो आपको कभी भी गलत राह पर जाने नहीं देंगे। दुनिया भर में गुरु को माता-पिता के बराबर का दर्जा दिया जाता है। गुरुओं के इसी महत्व को और ज्यादा सम्मान देने के लिए भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में ये दिन मनाया जाता है। उनका जन्म 5 सितंबर के दिन ही हुआ था।
डॉ. राधाकृष्णन भारतीय राजनीतिक नेता, शिक्षाविद् और फिलॉसफर थे। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा दिया था। इसी के चलते 5 सितंबर के दिन ही टीचर्स डे मनाते हैं। टीचर्स डे का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान की प्रशंसा करना और उनका सम्मान करना होता है। ये एक ऐसा दिन है जब छात्र और छात्राएं अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
स्कूल और कॉलेजों में इस दिन कई प्रकार की कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जाते हैं । अगर आप भी एक शिक्षक हैं और अपने स्कूल के कार्यक्रम सबसे अलग और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो इस तरह की साड़ियां पहन सकती हैं।