फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तारा सुतारिया के अजीब टॉप को देख फैंस हो गए थे हैरान, बोले- हवा का झोंका आया तो...

Sun, 20 Sep 2020 05:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा सुतारिया ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली ही फिल्म से तारा ने फैंस के बीच अलग पहचान बना ली है। इसके साथ ही वो अपने स्टाइलिश लुक से भी फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाती हैं। फिर वो चाहे उनका अवॉर्ड फंक्शन वाला लुक हो या फिर किसी पार्टी का। तारा अपने खास स्टाइल स्टेटमेंट से लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। अपने फैशन से सबको दीवाना बनाने वाली तारा कई बार ट्रोलर के निशाने पर भी आ चुकी हैं। ऐसा ही एक बार तारा के साथ हुआ जब वो खास लुक में इवेंट में नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
वैसे तो तारा ग्लैमरस लुक फॉलो करती हैं और फैंस की तारीफ भी लूटती हैं। लेकिन कई बार ये ग्लैमरस लुक उनके लिए मुसीबत भी बन जाता है और सोशल मीडिया यूजर उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। दरअसल. एक इवेंट के दौरान तारा ने नियॉन कलर का आउटफिट कैरी किया है। जो कि ब्रांड Mandira Wirk के कलेक्शन में से एक था। 
विज्ञापन

3 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
अपने इस लुक के लिए तारा ने स्ट्रेपलेस बो टॉप पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग जॉगर पैंट के साथ टीम अप किया हुआ था। इसके साथ उन्होंने टैन कलर के प्वॉइंटेड हील्स पहनी थी।

4 of 6
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया
अपने इस लुक को तारा ने स्मोकी आइज के साथ अपने बालों को कर्ल करके ओपन किया हुआ था। वहीं तारा का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था।
विज्ञापन

5 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
कुछ लोगों का तारा का ये लुक बहुत पसंद आया था। वहीं कुछ लोग इसके लिए उन्हें ट्रोल कर दिया था। किसी ने उन्हें बकवास तो किसी ने फैशन डिसास्टर बताया था। एक यूजर ने लिख दिया था- हवा का झोंका आया तो...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि तारा सुतारिया का स्टेटमेंट स्टाइल है ट्यूब टॉप। कई बार ट्रोल होने के बाद भी वो अक्सर ही इस लुक में नजर आती हैं। चेकर्ड पैंट और ट्यूब टॉप के साथ वो एक बार फिर लंच डेट पर स्पॉट हुई थीं। जिसमें वो हमेशा की तरह ही स्टाइलिश नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें