करण जौहर की बहुचर्चित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली तारा सुतारिया फैशन के मामले में हिट हैं। हालांकि, कभी-कभी 'फैशन डिजास्टर' जैसी गलती कर बैठती हैं और ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। लेकिन इस बार तारा का पारंंपरिक अवतार देखकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे।
स्टाइल डीवा अपनी फिल्म मरजावां के किसी भी कार्यक्रम में अपने बेस्ट स्टाइलिश लुक में दिखने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में,तारा सुतरिया ऑल-ब्लैक लुक में नजर आईं और इस खूबसूरत लुक को देखते हुए ये कहना तो बनता है कि एथनिक में तारा खूबसूरत लगती हैं।