रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड के सबसे हॉट और सबसे योग्य बैचलर सुशांत सिंह राजपूत को डेट करने की अफवाहों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं बी टाउन की खूबसूरत अभिनेत्री अपने बेस्ट इंस्टाग्राम फीड की वजह से यह भी सुनिश्चित करती हैं कि वो चर्चा में अपने लुक और स्टाइल की वजह से भी बनी रहें। बी-टाउन चिक, रिया चक्रवर्ती भले ही फिल्मों में ज्यादा कमाल न कर पाई हों लेकिन उनका स्टाइल और फ्रेश लुक वाहवाही लूटने में बिल्कुल पीछे नहीं हैं ।