फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tara Sutaria Traditional Look: तारा सुतारिया के इन 10 ट्रेडिशनल लुक में दिखा ग्लैमर का तड़का, देखें तस्वीरें

Mon, 03 Jan 2022 11:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria

एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने ग्लैमर और स्टाइल के लिए फेमस हैं। तारा सुतारिया काफी खूबसूरत हैं, वहीं अपने लुक और फैशन के जरिए अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। तारा सुतारियां वैसे तो वेस्टर्न कपड़ों में अधिक नजर आती हैं। उनके ग्लैमरस लुक और बोल्ड अदाओं को कई इवेंट या सोशल मीडिया पर देखा जाता है। उनकी लगभग हर तस्वीर सामने आने के बाद वायरल हो जाती है। तारा सुतारिया जितने अपने वेस्टर्न लुक के लिए सुर्खियों में रहती हैं, उससे कई ज्यादा अपने देसी अंदाज के लिए फेमस हैं। तारा को कई मौकों पर ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा जा चुका है। किसी इवेंट पर जब तारा जगमगाती साड़ी पहने नजर आ जाती हैं तो हर कैमरा उनकी ही खूबसूरती को कैद करने लगता है। तारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। तारा सुतारिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके ट्रेडिशनल लुक और आउटफिट की तस्वीरें मिल जाएंगी, जिसमें उनका ग्लैमर और बोल्डनेस भी दिखाई देता है। अगली स्लाइड्स में देखिए तारा सुतारिया के 10 ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें।   

 

विज्ञापन

2 of 10
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria
इस तस्वीर में तारा का देसी और वेस्टर्न अंदाज का मिश्रण नजर आ रहा है। तारा ने इंडो वेस्टर्न ड्रेस कैरी की है। जिसमें ब्राउन शिमरी ब्रालेट ब्लाउज के साथ तारा ने जगमगाते हुए क्रैप को पहन रखा है। वहीं सफेद रंग की धोती स्टाइल की प्लीट्स स्कर्ट को साथ में पेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 10
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria
एक्ट्रेस तारा सुतारिया यहां खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं। तारा ने नीले रंग का भारी भरकम लहंगा पहना है। लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउज कैरी कर रखा है। तारा के इस लहंगे में सिल्वर एम्ब्राॅयडरी की गई है। वहीं नेट मेचिंग दुपट्टा पहना हुआ है। 

4 of 10
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria
रिवीलिंग कपड़ो से हटकर तारा ने यहां पूरी तरह से भारतीय परिधान का चयन किया है। उन्होंने गोल्डन रंग का प्लेन कुर्ता पहना है। फुल स्लीव्स और कवर नेकलाइन के साथ तारा ने स्ट्रैपी, बैकलेस और स्लीवलेस स्टाइल आउटफिट को अपनी सादगी से टक्कर दी है। तारा ने यहां लाल रंग का लहरिया प्रिंट दुपट्टा कैरी किया है। तारा ने क्लीन हेयरस्टाइल और ट्रेडिशनल ज्वेलरी से लुक को पूरा किया है।
विज्ञापन

5 of 10
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria
इसके पहले तारा सुतारिया ने ऑरेंज कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। लहंगे के साथ तारा ने ब्रोकेड ब्लाउज कैरी किया है। इसके अलावा एलिगेंट दुपट्टा गले में डाला हुआ है। उनके इस लहंगे में कमाल के पैटर्न और कढ़ाई की गई है। ब्लाउज डीप वी नेकलाइन शेप का है। 
विज्ञापन

6 of 10
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria
एक अन्य तस्वीर में तारा सुतारिया सी ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आई। इस खूबसूरत लहंगे पर सिल्वर और पिंक कलर की एम्ब्राॅयडरी की गई है। लहंगे में पिंक बेल्ट और मेचिंग ब्लाउज एड है। 
विज्ञापन

7 of 10
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria
इस तस्वीर में देख सकते हैं कि तारा सुतारिया ने सफेद रंग का आउटफिट कैरी किया है। तारा के सफेद लहंगा और ब्लाउज पर सिल्वर एम्ब्राॅयडरी की गई है। तारा का ये लुक किसी भी लड़की को शादी पार्टी में स्टनिंग लुक देगा।

8 of 10
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tara sutaria
यहां देख सकते हैं कि तारा सुतारिया ने चेरी रेड कलर की सिल्क साड़ी पहनी है। इस साड़ी में बारीक प्रिंट दिए गए हैं। वहीं तारा ने मरोड़ी और दबका के काम वाला ब्लाउज पेयर किया है। इस साड़ी में सिल्क का खूबसूरत पल्लू और कटवर्क बेल्ट एड की गई है।

9 of 10
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल आउटफिट को काफी खूबसूरत दिखती हैं, ये बात वह भी बखूबी जानती हैं। इसलिए हर मौके के लिए उनके पास अच्छा ट्रेडिशनल आउटफिट कलेक्शन है। यहां तारा ने सफेद चिकनकारी की साड़ी पहनी है। इस साड़ी में गोल्डन बाॅर्डर दिया गया है। 
विज्ञापन

10 of 10
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria
तारा सुतारिया यहां बेज कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। उनके लहंगे में मिरर वर्क है। हैवी लहंगे पर तारा ने गोल्डन हैवी चोकर पहन रखा है। वहीं भारी भरकम कंगन कैरी किए हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें