बॉलीवुड की नई अभिनेत्रियों में तारा सुतारिया राइजिंग स्टार हैं, जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लुक और स्टाइल को लेकर मशहूर हैं। तारा सुतारिया की टाइगर श्रॉफ के साथ अपकमिंग फिल्म 'हीरोपंती 2' रिलीज होने वाली है। तारा सुतारिया इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हालांकि प्रमोशन इवेंट्स के दौरान तारा सुतारिया अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करने में पीछे नहीं रहीं। खास बात यह कि तारा सुतारिया भारतीय परिधान से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में कमाल की दिखती हैं। उन्हें अक्सर सफेद रंग के आउटफिट में देखा जाता रहा है। लेकिन ब्लैक आउटफिट में उनकी बोल्डनेस किसी भी एक्ट्रेस की खूबसूरती को टक्कर देने के लिए काफी है। इन दिनों तारा सुतारिया ब्लैक और व्हाइट आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। कभी सफेद रंग की ड्रेस में तो कभी काले रंग के गाउन में एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तारा सुतारिया के ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट्स की कुछ तस्वीरें यहां दी जा रही हैं। आप खुद तय कीजिए कि तारा सुतारिया सफेद या काले, किस रंग के आउटफिट में ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं।