तारा सुतारिया बॉलीवुड की नई स्टाइल डीवा हैं। फैशन सेंस के मामले में वो काफी एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। बोल्ड टीशर्ट से लेकर ग्लैमरस साड़ी तक में वो कई बार नजर आ चुकी हैं। हर बार उनकी स्टाइल काफी बेहतरीन होती है। वहीं दूसरी ओर करीना कपूर बीटाउन की सबसे स्टाइलिश डीवा हैं। उनके फैशन और स्टाइल की चारों तरफ चर्चा होती है। हर कोई उनको कॉपी करने के बारे में सोचता है। ऐसे में बॉलीवुड की हीरोइने क्यों पीछे रहें। आज हम लेकर आएं हैं तारा सुतारिया का कॉपी अवतार जिसमें वो पूरी तरह से करीना कपूर को फॉलो करते नजर आईं थीं।