फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल में इतना बदल गईं 'आशिक बनाया आपने' की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता, कॉलेज छोड़कर शुरू की थी मॉडलिंग

Tue, 19 Mar 2019 11:21 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
tanushree dutta
साल 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से डेब्यू करने वाली तनुश्री दत्ता ने अपनी पहली फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद वह 'चॉकलेट', 'रकीब', 'ढोल' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन फिर एक दिन अचानक उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और फिल्मी परदे से गायब हो गईं। 19 मार्च, 1984 को जमशेदपुर में जन्मीं तनुश्री दत्ता मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
tanushree dutta
साल 2018 में तनुश्री ने भारत में मीटू मूवमेंट की मुहीम को सक्रिय किया, जिसके बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने एक्टर नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तनुश्री के मुताबिक, 2007 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। तनुश्री के इस आरोप के बाद और भी बहुत सारी अभिनेत्रियां सामने आई थी, जिन्होंने मीटू मूवमेंट के तहत अपनी आपबीती साझा की। 
विज्ञापन

3 of 10
tanushree
तनुश्री ने पहली फिल्म में ही अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती से बहुत वाहवाही लूटी थी, लेकिन बीते सालों में वह इतनी बदल गई हैं कि उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

4 of 10
tanushree
तनुश्री की यह तस्वीर साल 2004 की है जब उन्होंने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2004 में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें वह टॉप 10 में जगह बना पाई थीं। 
विज्ञापन

5 of 10
tanushree
ये तस्वीरें तनुश्री की साल 2005 की है जब उन्होंने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से डेब्यू किया था। पहली फिल्म में ही उनकी बोल्डनेस और खूबसूरती का हर कोई कायल हो गया था, लेकिन आज उनका वजन काफी बढ़ गया है। 
विज्ञापन

6 of 10
tanushree dutta
तनुश्री इतना बदल गई हैं कि अगर आप उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को ध्यान से देखेंगे तो शायद आप उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। उनके चेहरे पर भी बहुत फैट दिखई देता है, जिस वजह से उन्हें पहचानना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन

7 of 10
tanushree dutta
तनुश्री की मॉडलिंग में बहुत दिलचस्पी थी। इस वजह से उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ मॉडलिंग का कोर्स करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बीकॉम फर्स्ट ईयर के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

8 of 10
tanushree
तनुश्री के तब के और अब के लुक में बहुत ज्यादा फर्क है। इस बात का अंदाजा आपको उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर लग जाएगा। पहले के मुकाबले वह काफी बदल गई हैं।

9 of 10
renuka and tanushree
जब लंबे समय के बाद तनुश्री की तस्वीरें सामने आई थीं, तो शुरुआत में उनका लुक देख उनके फैंस काफी हैरान हो गए थे।
विज्ञापन

10 of 10
tanushree
तनु को इतने सालों बाद इस बदले लुक में देखकर उनके बहुत सारे फैंस को तो अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ था। आपको बता दें, तनुश्री आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में दिखी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें