फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस टीन यूनिवर्स 2019: भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अपूर्वा ठाकुर, मंजिल से बस अब एक कदम हैं दूर

Tue, 19 Mar 2019 09:16 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
apurva thakur
मुंबई गर्ल अपूर्वा ठाकुर इस साल पनामा में आयोजित मिस टीन यूनिवर्स 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता 24मार्च को आयोजित की जाएगी। दुनिया को अपनी नई मिस टीन यूनिवर्स 30 मार्च को मिल जाएगी क्योंकि इसी दिन मिस टीन यूनिवर्स 2019 के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
apurva thakur
दुनिया भर की सभी टीनऐज लड़कियो के लिए सालाना मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। यह मिस टीन यूनिवर्स का आठवां संस्करण होगा। इस साल सौंदर्य प्रतियोगिता में 28 विभिन्न देशों की प्रतियोगी हिस्सा लेंगे, जिसमें अर्जेंटीना, अमेरिका, मैक्सिको और कोलंबिया आदि देश शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 5
apurva thakur
पिछले साल दिसंबर में अपूर्वा ने मिस टीन इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। अपूर्वा मुंबई की निवासी हैं। वह इस समय फिलाडेल्फिया की थॉमस जैफरसन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही हैं। 

4 of 5
apurva thakur
अपूर्वा कहती हैं, “मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। मैं इस इवेंट को लेकर काफी उत्साहित हूं और वहां मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रही हूं। लाखों भारतीयों की शुभकामनाएं मुझे पनामा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उत्साहित करेंगी।“  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
apurva thakur
बता दें कि सृष्टि कौर को निकारागुआ में मानागुआ के रूबेन डारियो नेशनल थियेटर में मिस टीन यूनिवर्स 2017 का ताज पहनाया गया था। सृष्टि मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहली भारतीय-एशियाई विजेता बनी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें