फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu Birthday: जब तितली बन अवॉर्ड शो में पहुंच गई थीं तापसी

Sat, 01 Aug 2020 11:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
tapsee pannu - फोटो : instagram
तापसी पन्नू आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्टिंग के साथ ही तापसी फैशन के मामले में भी आगे हैं। फिर वो चाहे उनका कैजुअल लुक हो या अवॉर्ड फंक्शन, हर बार फैंस को वो तारीफ का मौका जरूर दे देती हैं। अपने स्टाइलिश लुक में जब तापसी ने फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पर एंट्री ली तो सब हैरान हो गए।


 
विज्ञापन

2 of 5
taapsee pannu - फोटो : instagram
दरअसल, तापसी बटरफ्लाई बन अवॉर्ड शो में पहुंची थीं। जिसमें उनका डेविल लुक भी लोगों को खासा पंसद आया था। ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी जो वन शोल्डर स्टाइल में थी। वहीं इस ड्रेस की लांग ट्रेन को पंखों सा लुक दिया गया है। जिसमें पोज देते हुए तापसी बटरफ्लाई नजर आ रही थीं।


 
विज्ञापन

3 of 5
taapsee pannu - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो डार्क ब्लैक विंग्ड आईलाइनर और मैचिंग ईयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। कुल मिलाकर तापसी के इस लुक को परफेक्ट कहा जा सकता है। जिसमें वो फैंस की तारीफें बटोरने में भी कामयाब हुई थीं।

 

4 of 5
taapsee pannu - फोटो : instagram
वैसे तापसी सिंपल और बोल्ड दोनों लुक में गॉर्जियस लगती हैं। फिर वो चाहे तापसी का गोल्ड शिमरी पैंट और व्हाइट शर्ट में ग्लैम लुक ही क्यों ना हो। हर बार मिस पन्नू हटके लुक ट्राई करती हैं। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taapsee pannu - फोटो : instagram
वैसे तो तापसी एथिनिक एंड क्लासी लुक को ट्राई करने में भरोसा करती हैं। लेकिन बात जब फोटोशूट की आती है तो फिर वो बोल्ड लुक से भी परहेज नहीं करती हैं। वहीं अवॉर्ड शो में भी वो हर बार अलग लुक में नजर आती हैं। जिसे देख पता चलता है तापसी का फैशन सेंस भी उनकी एक्टिंग जितनी ही कमाल का है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें