फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2020: बकरीद पर हाथों पर रचाएं मेहंदी की ये लेटेस्ट डिजाइन

Sat, 01 Aug 2020 09:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बकरीद 2020: हाथों पर रचाएं मेहंदी की ये डिजाइन - फोटो : social media
बकरीद का त्योहार इस्लाम में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बकरीद को कई नामों से जाना जाता है। जिसमें ईद-उल-अजहा, ईद-उल-जुहा और बकरा ईद शामिल है। बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने वाले इस त्योहार को इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने में मनाया जाता है। त्योहार कोई भी हो मेहंदी के बिना अधूरा है। हाथों पर रची सुंदर मेहंदी डिजाइन त्योहार की खुशी को दोगुना कर देती है। तो इस बकरीद हाथों पर इन खूबसूरत और साधारण डिजाइन की आसान सी मेहंदी डिजाइन को रचाने से ना चूकिए। आगे की स्लाइड में देखिए इन खास मेहंदी डिजाइन को। 

 
विज्ञापन

2 of 7
बकरीद 2020: हाथों पर रचाएं मेहंदी की ये डिजाइन - फोटो : instagram
बकरीद के मौके पर बकरे की बलि दी जाती है। साथ ही इसके कुछ हिस्से को गरीब और भूखे लोगों को बांटा जाता है और बाकी परिवार के सदस्य लेते हैं।  
विज्ञापन

3 of 7
बकरीद 2020: हाथों पर रचाएं मेहंदी की ये डिजाइन - फोटो : instagram
हाथों पर रचाने के लिए मेहंदी की ये डिजाइन काफी आसान हैं और इन्हें लगाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा। तो इस बकरीद अपने हाथों पर लेटेस्ट मेहंदी की डिजाइन लगाने में पीछे ना रहें।

4 of 7
बकरीद 2020: पैरों पर रचाएं मेहंदी की ये डिजाइन
केवल हाथ ही क्यों पैरों पर रची मेहंदी की डिजाइन भी काफी खूबसूरत लगती है। साथ ही तस्वीर में बनीं डिजाइन को लगाना भी काफी आसान है। 
विज्ञापन

5 of 7
बकरीद 2020: हाथों पर रचाएं मेहंदी की ये डिजाइन
हाथों पर मेहंदी की डिजाइन बनाने के बाद आप नहीं समझ पा रहीं कि खूबसूरत उंगलियों को कैसे सजाएं तो इस डिजाइन पर निगाह जरूर डालें। ये लगाने में आसान होने के साथ ही हाथों को बेहद खूबसूरत बना देंगीं।
विज्ञापन

6 of 7
बकरीद 2020: हाथों पर रचाएं मेहंदी की ये डिजाइन
वहीं अगर आप ट्रेंडी मेहंदी की डिजाइन चाहती हैं तो टैटू स्टाइल की इस डिजाइन को फॉलो कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बकरीद 2020: हाथों पर रचाएं मेहंदी की ये डिजाइन
मेहंदी की ये सिंपल सी डिजाइन को देख आप आसानी से हाथों पर सजा सकती हैं। फिर अपनी क्रिएटिविटी से उसे भरकर खूबसूरत लुक दीजिए। वैसे भी त्योहार कोई भी हो हाथों पर सजी मेहंदी काफी खूबसूरत लगती है और त्योहार की खुशी को दोगुना कर देती है। तो इस बकरीद लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन से खुद को अपडेट जरूर रखिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें