फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv Actress: जेनिफर विंगेट की खूबसूरती के कायल हैं फैंस, देखें तस्वीरों में बोल्ड लुक

Tue, 05 Apr 2022 04:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jennifer Winget - फोटो : Social Media
जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में से एक हैं। जिनकी खूबसूरती के फैंस दीवाने रहते हैं। उनके सीरियल के हर लुक पर फैंस जमकर तारीफ करते हैं। हालांकि जेनिफर कैजुअल आउटिंग के लिए कभी नजर नहीं आतीं। लेकिन फैंस के साथ वो सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। वहीं उनके लुक्स की बात करें तो जेनिफर ट्रेडिशनल कपड़ों में जितनी खूबसूरत दिखती हैं। उतना ही शानदार उनका बोल्ड लुक रहता है। जेनिफर बोल्ड लुक को भी बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। तस्वीरों में देखें उनके अब तक के ये बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक।
विज्ञापन

2 of 5
jennifer winget - फोटो : instagram
जेनिफर अपनी खूबसूरती के साथ ही एक्टिंग की वजह से भी फैंस की चहेती बनी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वो अक्सर ही बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती हैं। बॉटल ग्रीन कलर के इस गाउन में जेनिफर हमेशा की तरह ही गॉर्जियस नजर आ रही हैं। वहीं इस लुक को जेनिफर ने मेसी वेवी हेयर के साथ ही पिंक न्यूड लिपस्टिक और कोहल रिम्ड आई लाइनर के साथ कंप्लीट किया है। वहीं इस गाउन की प्लजिंग डीप वी नेकलाइन पूरे लुक को बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
jennifer winget - फोटो : instagram
वैसे जेनिफर बोल्ड फोटोशूट में भी हमेशा स्टनिंग लुक में नजर आती हैं। वहीं उनका फैशन सेंस भी कमाल का दिखता है। ब्लैक कलर के ट्रांसपैरेंट टॉप में जेनिफर कर्वी बैक दिखाते नजर आ रही हैं। वहीं इस लुक को बोल्ड एंड वाइल्ड बनाने के लिए मिस विंगेट ने एनिमल प्रिंट के स्कर्ट को मैच किया है। जिसमे वो हमेशा की तरह ही हॉट लुक में पोज दे रही हैं। 

4 of 5
jennifer winget - फोटो : instagram
जेनिफर ने इस फोटोशूट के लिए बेहद खूबसूरत आउटफिट का चुनाव किया है। व्हाइट कलर के स्विम सूट के साथ टाई एंड डाई प्रिंट का फ्रंट ओपन कफ्तान मैच किया गया है। जो जेनिफर को बोल्ड एंड एलिगेंट दोनों लुक दे रहा है। वहीं इस फ्ंट ओपन कफ्तान को जेनिफर ने व्हाईट कलर की बेल्ट के साथ मैच किया है। जिसमे उनका लुक सिजलिंग नजर आ रहा है। वहीं बात करें मेकअप की तो कोहल आईज के साथ न्यूड शेड लिपस्टिक और बिग हूप्स ईयरिंग्स शानदार लग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेनिफर विंगेट - फोटो : instagram
जेनिफर केवल बोल्ड लुक में ही नहीं नजर आतीं बल्कि उनकी फैशन च्वॉइस भी कमाल की है। फ्लोरल प्रिंट के इस पैंट सूट में वो काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। जिसमे लाइट ब्लू कलर के पैंट और कोट के साथ ही ब्रालेट स्टाइल के टॉप को मैच किया गया है। वहीं बालों की स्टाइल पूरे लुक को क्लासी बनाने के लिए काफी दिख रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें