फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चन खानदान की बहू को हरा मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता, हाथों में पहने मोजे, पर्दे से बनवाई थी ड्रेस

Sun, 18 Nov 2018 04:12 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
sushmita sen - फोटो : twitter
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में हुआ था। 43 साल की उम्र में भी उनके चेहरे की चमक बरकरार है। आज भी लाखों लोग उनकी एक मुस्कुराहट के  दीवाने हैं। सुष्मिता ही वह पहली महिला है जिसने 1994 में मिस यूनीवर्स का खिताब भारत के नाम किया था। आपको जानकर हैरानी होगी जिस वक्त उन्होंने इस खिताब को भारत की झोली में डालकर देश का नाम रौशन किया था उस समय उनके पास प्रतियोगिता के लिए अच्छा गाउन खरीदने तक के पैसे नहीं थे।
विज्ञापन

2 of 10
sushmita sen - फोटो : twitter
साधारण सी दिखने वाली सुष्मिता का दूर दूर तक बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री में कोई कनेक्शन नहीं था। उस समय उनके घर की आर्थिक स्थिती भी अच्छी नहीं थी। इसके अलावा उनके सामने एक और बहुत बड़ी चुनौती थी जिससे वह पहले ही डर कर भाग रही थीं।
विज्ञापन

3 of 10
sushmita sen - फोटो : twitter
सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार वह अपने दोस्त रजत के साथ किसी डिस्को में पार्टी कर रही थीं, तभी अचानक एक अजनबी ने उनके पास आकर कहा- 'आप बहुत सुंदर हैं। आपको मिस इंडिया में ट्राई करना चाहिए।' सुष्मिता ने उस शख्स की बात को मजाक में लिया और नजरअंदाज कर दिया।

4 of 10
sushmita sen - फोटो : twitter
वह शख्स एक बाक फिर सुष्मिता के पास गया और अपना परिचय दिया कि वह एक नामी अखबार में काम करता हैं और उसने अपना विजिटिंग कार्ड थमा दिया। अगले दिन सुष उस शख्स के दफ्तर मिलने पहुंचीं। वहां उन्होंने पहले ही सुष को यह बताकर चेता दिया था कि इस बार 25 लड़कियों ने मिस इंडिया प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया है। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या बात थी जो लड़कियों ने प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन

5 of 10
sushmita sen - फोटो : twitter
दरअसल उस व्यक्ति ने सुष को बताया,''इस बार ऐश्वर्या राय भी मिस इंडिया में हिस्सा ले रही हैं, तो सोच लो तुम्हें लेना है या नहीं।'' आपको बता देंस ऐश उस समय मॉडल इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम थी। उनकी खूबसूरती के चर्चे दूर दूर तक थे? यह सुनने के बाद सुष ने भी तय कर लिया कि इतनी सुंदर लड़की के सामने वो नहीं टिक पाएंगी और उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन

6 of 10
sushmita sen - फोटो : twitter
इसके बाद जब सुष अपने घर पहुंची तो उनकी मां ने उनके इस फैसले पर गुस्सा करते हुए उन्हें समझाया कि कोशिश करने से पहले ही हार क्यों मान ली। अच्छा है न! हारना है तो सबसे सुंदर लड़की से हारो, किसी और से क्यों। बस इसके बाद क्या था सुष ने फिर से फॉर्म भर दिया, लेकिन यह रास्ता इतना आसान नहीं था।
विज्ञापन

7 of 10
sushmita sen
एक तरफ जब प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लड़कियों के पास महंगे डिजाइनर गाउन थे, वहीं सुष्मिता सेन के पास इतने पैसे नही थे कि प्रतियोगिता के चार राउंड के लिए मंहगी ड्रेसेज खरीदें। अब आपके दिमाग में भी यह सवाल आ रहा होगा तो फिर कैसे सुष ने सारे इंतेजाम किये होंगे।

8 of 10
sushmita sen aishwarya rai
सुष अपनी मां के साथ दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट गई जहां उन्होंने परदे का कपड़ा और एक जोड़ी जुराब खरीदी। सुष के घर के नीचे गैराज में एक दर्जी बैठता था। उनकी मां ने उसी को वो पर्दे का कपड़ा थमाते हुए बोला ''देखो, टीवी पर आना है, अच्छी सी ड्रेस सिल दो।'' आपको जानकर हैरानी होगी की रैंप पर उन्होंने जो अपने हाथों में गल्वस पहने थे, वो उनकी मां ने मोजे से तैयार किए थे।

9 of 10
sushmita sen
बस फिर क्या था सुष ने वही ड्रेस और दस्ताने पहन कर सिर्फ मिड इंडिया के रैंप पर वॉक किया। पहले रनर अप के लिए जब ऐश का नाम पुकारा गया तो उनकी आंखों में यह सोचकर आंसू आ गए थे कि उन्हें लगा कि वह पहली रनर अप भी नहीं बन पाईं, क्योंकि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐश को हरा देंगी, लेकिन इसके बाद जब मिस इंडिया 1994 के लिए उनके नाम की घोषणा हुई, तो उनके तो जैसे होश ही उड़ गए।
विज्ञापन

10 of 10
sushmita sen
इस प्रतियोगिता में ऐश और सुष के बीच टाय हुआ था। 29 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब किन्ही दो प्रतियोगियों के प्वाइंट भी बराबर हो। दोनों के प्वाइंट बराबर होने पर ऐश और सुष से फिर से सवाल पूछे गए और आखिर में ऐश के नंबर 9.39 जबकि सुष के 9.41 थे। इसके बाद सुष्मिता ने मिस कोलंबिया को हरा कर ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब अपने नाम किया। यह पहली बार था जब किसी भारतीय सुंदरी ने यह खिताब जीता हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें