फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कृति सेनन को Oops मोमेंट से बचाने के लिए सुशांत सिंह ने किया था ये काम, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक

Tue, 23 Jun 2020 02:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
fashion - फोटो : instagram
सुशांत सिंह की मौत ने पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। नेपोटिज्म और बॉलीवुड में होने वाली खेमेबाजी को लेकर हर कोई अलग बयान दे रहा है। लेकिन इन सबके बीच सुशांत के फैन उनकी बहुत सारी तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। जिसमें उनके नेकदिल और गंभीर इंसान की छवि नजर आ रही है। धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम करने वाले सुशांत सिंह ने अभिनेत्री कृति सेनन के साथ फिल्म 'राब्ता' में काम किया था। जिसका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में सुशांत कृति को Oops मोमेंट से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kriti sanon - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुई प्रेस कांफ्रेंस का है। इस कांफ्रेंस में सुशांत सिंह और कृति सेनन 'राब्ता' फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुचे हैं। जहां कृति ने काले रंग की लेदर की मिनी स्कर्ट और कोल्ड शोल्डर मिलट्री ड्रेस की प्रिंट का टॉप पहना है। जिसमें वो काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। वहीं कृति ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर के साथ इस लुक को पूरा किया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
बात करें सुशांत की तो उन्होंने ग्रे रंग की टीशर्ट और  ब्लैक कलर की डेनिम जींस पहनी थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे सुशांत कृति को Oops मोमेंट से बचाने के लिए कुर्सी के सामने खड़े हो जाते हैं। 

 


 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
दरअसल, कृति कुर्सी पर बैठने से पहले सुशांत जो बैठ चुके थे, उन्हें इशारा करती हैं और वो कृति के आगे आगे खड़े होकर बात करने लगते हैं। इस बीच कृति चेयर पर बैठ जाती हैं। दरअसल, मीडिया और कैमरे के सामने किसी भी तरह की असहज स्थिति से बचने के लिए कृति ऐसा करती हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत का घर - फोटो : Social Media
लेकिन सुशांत का ये गेस्चर काफी काबिले तारीफ है जिसमें वो अपनी को-एक्ट्रेस के साथ इस तरीके से पेश आते हैं। वैसे कृति के साथ सुशांत के अफेयर की भी अफवाह सुनने को मिली थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला था और दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें