फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी है ओरिजनल ब्यूटी, बोल्ड ही नहीं देसी कपड़ों में भी दिखती हैं गजब की खूबसूरत

Sat, 21 Nov 2020 12:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सनी लियोन
सनी लियोनी की खूबसूरती को लेकर फैंस क्रेजी रहते हैं। बॉलीवुड में कदम रखने के साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ था। बिग बॉस के घर से मशहूर हुईं सनी वैसे तो बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। लेकिन बात जब उनके देसी लुक की आती है तो वो उसमें भी ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलती। लहंगे से लेकर साड़ी में भी सनी लियोनी का लुक फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। तो आगे की स्लाइड में देखिए सनी लियोनी के देसी लुक।
विज्ञापन

2 of 7
sunny leone - फोटो : instagram
न्यूयार्क में लंबे समय से पति और बच्चों के साथ समय बिता रहीं सनी एक बार फिर शूटिंग पर लौट आईं है। पिछले दिनों उन्होंने अपने फोटोशूट के लिए रेडी होने का वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें वो अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ नजर आ रही थीं और पूरी सावधानियों के साथ रेडी हो रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 7
sunny leone - फोटो : instagram
पिछले दिनों सनी ने अपने फैंस को दिवाली की भी विशेज दी थीं। जिसके लिए वो आइस ब्लू कलर के कुर्ते और पैंट में तैयार थीं। जिस पर बैक एंड फ्रंट पर प्रिंट बने थे। वहीं मैचिंग के दुपट्टे पर लैस वर्क किया गया था। जबकि हाई हील्स के साथ सनी हमेशा की तरह मिनिमम मेकअप में पोज देती दिख रही थीं।

4 of 7
sunny leone
सनी लियोनी ज्यादातर तो बोल्ड कपड़ों में ही स्पॉट होती हैं। लेकिन उनका देसी लुक जिसमें अनारकली कुर्ते से लेकर लहंगे तक में तैयार होती हैं। और उनके ये लुक काफी इंप्रेसिव भी होते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
sunny leone - फोटो : instagram
वैसे सनी अपने फैंस को सरप्राईज देने के लिए ट्रेडिशनल कपड़ों में फोटोशूट करवाती हैं। पिछले साल दिवाली के मौके पर ग्रीन कलर के लहंगे में सनी का लुक काफी खूबसूरत नजर आ रहा था। सनी ने इस लुक ग्लैमरस टच देने के लिए लहंगे को ट्यूब टॉप के साथ पेयर किया था।
विज्ञापन

6 of 7
sunny leone - फोटो : instagram
वहीं सनी बोल्ड लुक के अलावा देसी लुक से भी परहेज नहीं करती हैं। अपने दोस्त की शादी के लिए वो बिल्कुल पंजाबी कुड़ी वाले अवतार में रेडी थीं। जिसके लिए सनी ने नीले और गुलाबी रंग के कुर्ते को चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sunny leone - फोटो : instagram
सनी लियोनी इंडिया में रहने के दौरान अक्सर ही भारतीय परिधान में नजर आती थीं। फिर वो चाहे उनका पिंक एंड ब्लू लहंगे का लुक हो या फिर गणेश चतुर्थी पर लाल कुर्ते में तैयार। हर बार वो फैंस का दिल अपने देसी लुक से चुरा लेती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें