फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Wedding Tips : गर्मियों के मौसम में हो रही है शादी तो होने वाली दुल्हनें रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 21 Apr 2023 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आज हम आपको होने वाली नई दुल्हनों के कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिसे फॉलो करके आप अपनी शादी में कंफर्टेबल रहेंगी। 
विज्ञापन
1 of 5
Bride - फोटो : फाइल फोटो
Summer Wedding Tips :  जहां एक तरफ गर्मियों का मौसम आ गया है, वहीं दूसरी तरफ शादियों के सीजन की शुरुआत भी हो गई है। इस मौसम में जिसकी भी शादी होती है वो गर्मी से काफी परेशान रहता है। ना सिर्फ दूल्हा-दुल्हन बल्कि उनके रिश्तेदार भी। शादी में भारी-भारी कपड़े से लेकर हैवी ज्वेलरी तक पहननी होती है। ऐसे कंफर्टेबल रहना बेहद मुश्किल हो जाता है। ये परेशानी सबसे ज्यादा दुल्हन के सामने आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दुल्हनों को शादी के साथ-साथ सभी कार्यक्रमों में हैवी ज्वेलरी, मेकअप और आउटफिट्स कैरी करने पड़ते हैं।

हर दुल्हन अपनी शादी में ट्रेंड के हिसाब से ही आउटफिट सिलेक्ट करती है और उसी हिसाब से बाकी चीजें। ऐसे में इस चिलचिलाती तेज गर्मी में कंफर्टेबल रहना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी के चलते आज हम आपको होने वाली नई दुल्हनों के लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिसे फॉलो करके आप अपनी शादी में कंफर्टेबल रहेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Bridal lehenga - फोटो : instagram/divyakhoslakumar
आउटफिट का रखें खास ध्यान

अपना वेडिंग आउटफिट खरीदते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि, ये ट्रेंड के हिसाब से हो। जैसे कि आज-कल पेस्टल रंग काफी चलन में हैं। हल्के रंगों में आपको गर्मी भी नहीं लगेगी। इसके साथ ही आप अपना ब्राइडल वियर फ्लोरल और नेचर से इंस्पॉयर्ड होकर भी तैयार करा सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट्स और सॉफ्ट टोन से लेकर बोटेनिकल मोटिफ्स वाले ब्राइडल आउटफिट्स ताजगी और प्राकृतिक सुंदरता का टच देंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Makeup - फोटो : सोशल मीडिया
ना करें ओवर मेकअप

ब्राइडल मेकअप कराते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि ये ज्यादा ओवर ना हो। अगर मेकअप ओवर होगा तो ये देखने में भी काफी अजीब लगेगा। गर्मी के मौसम में नेचुरल और लाइट मेकअप कराना ही बेस्ट होता है।

4 of 5
Sidharth Malhotra Kiara Advani - फोटो : social media
ज्वेलरी को दें रॉयल टच

शादी के लिए ज्वेलरी पसंद करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये ज्यादा हैवी ना हो। आज-कल ज्यादा हैवी ज्वेलरी पहनने का ट्रेंड नहीं है। आप कियारा और आलिया भट्ट के जैसी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
heels
जरूरत ना हो तो हील्स को कहें बॉय-बॉय

अगर आपकी हाइट अच्छी है या आप हील्स में कंफर्टेबल नहीं रहतीं तो अपनी शादी में हील्स से दूरी ही बना लें। ऐसा करने से आप आराम से चल-फिर सकेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें