फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Fashion: गर्मियों में स्टाइल के साथ चाहिए आराम? ट्रेंड में हैं ये खूबसूरत सूट डिजाइन्स

Thu, 21 May 2026 03:36 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Summer Suit Designs For Girls : गर्मियों में स्टाइलिश और सहज लुक पाने के लिए जानिए लड़कियों के लिए ट्रेंड में चल रहे 5 खूबसूरत सूट डिजाइन्स। कॉटन, चिकनकारी और पेस्टल सूट इस सीजन में हैं सबसे ज्यादा पसंद।
विज्ञापन
1 of 6
गर्मियों के लिए सूट - फोटो : AI

Trending Summer Fashion : गर्मियों का मौसम आते ही लड़कियां ऐसे कपड़ों की तलाश में लग जाती हैं जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हों। तेज धूप और उमस में भारी और टाइट कपड़े पहनना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सूट एक ऐसा आउटफिट है जो हर मौके पर आराम और खूबसूरती दोनों देता है। कॉलेज जाना हो, ऑफिस, शॉपिंग या किसी फैमिली फंक्शन में शामिल होना हो, सही सूट डिजाइन पूरे लुक को खास बना सकता है।

आजकल फैशन ट्रेंड में ऐसे सूट काफी पसंद किए जा रहे हैं जो हल्के फैब्रिक, सॉफ्ट कलर और सिंपल डिजाइन के साथ आते हैं। खासकर कॉटन और चिकनकारी सूट गर्मियों में सबसे ज्यादा डिमांड में रहते हैं। सोशल मीडिया और बॉलीवुड सेलेब्स के लुक्स से भी लड़कियां नए-नए डिजाइन इंस्पायर होकर अपने वार्डरोब में शामिल कर रही हैं।

अगर आप भी इस गर्मी में स्टाइलिश और सहज दिखना चाहती हैं, तो आज हम आपको बताएंगे 5 ऐसे सूट डिजाइन्स, जिन्हें अपने कलेक्शन में शामिल करके आप हर मौके पर परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 6
trendy suit design - फोटो : instagram

गर्मियों में ट्रेंड कर रहे हैं ये सूट डिजाइन्स


कॉटन स्ट्रेट कट सूट


गर्मी के मौसम में कॉटन फैब्रिक सबसे ज्यादा आरामदायक माना जाता है। स्ट्रेट कट सूट सिंपल और एलिगेंट लुक देते हैं। इन्हें ऑफिस, कॉलेज और डेली वियर के लिए आसानी से पहना जा सकता है। हल्के रंगों वाले कॉटन सूट गर्मी में काफी कूल महसूस कराते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
chikankari suit - फोटो : instagram

चिकनकारी सूट

लखनऊ की चिकनकारी का फैशन कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता। सफेद, पेस्टल पिंक या स्काई ब्लू रंग के चिकनकारी सूट गर्मियों में बेहद खूबसूरत लगते हैं। ये सूट ट्रेडिशनल के साथ क्लासी लुक भी देते हैं और पहनने में काफी हल्के होते हैं।

4 of 6
फ्लोरल प्रिंट अनारकली सूट - फोटो : instagram

फ्लोरल प्रिंट अनारकली सूट
 

फ्लोरल प्रिंट्स गर्मियों के फैशन में हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। हल्के फैब्रिक वाले फ्लोरल अनारकली सूट पहनने से फ्रेश और फेमिनिन लुक मिलता है। डे आउटिंग और फैमिली फंक्शन के लिए यह डिजाइन परफेक्ट माना जाता है।

विज्ञापन

5 of 6
पेस्टल शेड्स वाले सूट - फोटो : instagram

पेस्टल शेड्स वाले सूट
 

आजकल पेस्टल कलर जैसे लैवेंडर, पीच, मिंट ग्रीन और बेबी पिंक काफी ट्रेंड में हैं। ये रंग आंखों को सुकून देने के साथ गर्मियों में बेहद स्टाइलिश लगते हैं। पेस्टल सूट के साथ हल्की ज्वेलरी पूरा लुक और ज्यादा खूबसूरत बना देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुर्ती-पलाजो सेट - फोटो : instagram

कुर्ती-पलाजो सेट

अगर आप कम्फर्ट और फैशन दोनों चाहती हैं, तो कुर्ती-पलाजो सेट शानदार ऑप्शन हो सकता है। ढीले और हल्के पलाजो गर्मियों में काफी आराम देते हैं। इसे कॉलेज, ट्रैवल और कैजुअल आउटिंग में आसानी से कैरी किया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें