फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Fashion: ट्रेंडी को-ऑर्ड सेट्स, इस गर्मी का सबसे बड़ा फैशन ट्रेंड

Fri, 24 Apr 2026 01:44 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Trendy Co-ord Sets For Women: को-ऑर्ड सेट्स गर्मियों में इसलिए ट्रेंड में हैं क्योंकि ये स्टाइलिश, कंफर्टेबल और बिना ज्यादा मेहनत के पूरा फैशनेबल लुक देते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
को-आर्ड सेट गर्मियों के लिए - फोटो : AI

Co-ord Set Styling Tips: गर्मी का मौसम आते ही हर कोई ऐसे कपड़ों की तलाश में रहता है जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी हों। ऐसे में को-ऑर्ड सेट्स इस समय का सबसे बड़ा फैशन ट्रेंड बनकर उभरे हैं। ये सेट्स न सिर्फ पहनने में बेहद आसान होते हैं, बल्कि आपको एक स्मार्ट और क्लासी लुक भी देते हैं।

को-ऑर्ड सेट्स की खासियत यह है कि इनमें टॉप और बॉटम एक ही फैब्रिक और डिजाइन के होते हैं, जिससे आपका पूरा लुक बिना ज्यादा मेहनत के परफेक्ट दिखता है। चाहे आप कॉलेज जा रही हों, दफ्तर जा रही हों या फिर किसी आउटिंग पर जाएं, को-ऑर्ड सेट हर मौके के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

सोशल मीडिया और फैशन इन्फ्लुएंसर्स के बीच भी ये ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इसे अपने स्टाइल में कैरी कर रहा है। आइए जानते हैं कि को-ऑर्ड सेट्स क्यों इस गर्मी का सबसे बड़ा ट्रेंड हैं और आप मौके के अनुरूप इन्हें कैसे स्टाइल कर सकती हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
co ord set - फोटो : instagram

आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन


को-ऑर्ड सेट्स हल्के और ब्रीदेबल फैब्रिक में आते हैं, जो गर्मी में आपको कूल रखते हैं। साथ ही इनका मैचिंग डिजाइन आपको एक ट्रेंडी और एलिगेंट लुक देता है।

विज्ञापन

3 of 6
co ord set - फोटो : instagram

हर मौके के लिए परफेक्ट


चाहे डेली वियर में इसे पहनना हो या काॅलेज व दफ्तर में कैजुअल लुक चाहिए हो और या फिर किसी पार्टी के लिए को आर्ड सेट अपनाना हो, हर जगह ये फिट बैठते हैं। बस एक्सेसरीज़ बदलकर आप अपने लुक को आसानी से अपग्रेड कर सकती हैं।

 

4 of 6
co ord set - फोटो : instagram

स्टाइलिंग में आसान
 

अगर आप रोज-रोज नए आउटफिट सोचने से परेशान हैं, तो को-ऑर्ड सेट्स आपके लिए बेस्ट हैं। इसमें आपको अलग-अलग कपड़े मैच करने की जरूरत नहीं होती।

 

विज्ञापन

5 of 6
co ord set - फोटो : instagram

कई डिजाइन्स और पैटर्न
 

फ्लोरल प्रिंट, सॉलिड कलर, स्ट्राइप्स या एथनिक डिजाइन, को-ऑर्ड सेट्स कई वेरायटी में मिलते हैं। आप अपनी पसंद और मौके के अनुसार इन्हें चुन सकती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fashion outfit - फोटो : instagram

कैसे करें सही स्टाइल
 

को-ऑर्ड सेट के साथ मिनिमल ज्वेलरी, स्नीकर्स या सैंडल्स कैरी करें। सनग्लासेस और स्लिंग बैग आपके लुक को और भी स्टाइलिश बना सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें