फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Fashion: पहननी है चिकनकारी कुर्ती तो इस तरह से पूरा करें अपना लुक, देखकर लोग करेंगे तारीफ

Mon, 08 Jul 2024 09:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में चिकनकारी कुर्ती पहनना काफी सही विकल्प माना जाता है। ऐसे में आप कुछ चीजों से अपना चिकनकारी लुक पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पहननी है चिकनकारी कुर्ती तो इस तरह से पूरा करें अपना लुक - फोटो : instagram
जब भी गर्मी का मौसम आता है, तो लड़कियों को अपने कपड़ों की चिंता सबसे पहले सताती है। वो इस मौसम में ऐसे कपड़े पहनना चाहती हैं, जो पहनने में आरामदायक तो हों, लेकिन इससे उनके स्टाइल पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े। ऐसे में वो इस तरह के ही कपड़ों का चयन करती हैं तो कंफर्टेबल होने के साथ खूबसूरत भी दिखें। ऐसे कपड़ों में चिकनकारी कुर्ती को सबसे खास माना जाता है।

चिकनकारी कुर्ती देखने में काफी क्लासी लगती है और ये पहनने में काफी आरामदायक होती है। ऐसे में हर उम्र की महिला और लड़कियां चिकनकारी कुर्ती पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको भी चिकनकारी कुर्ती पहनना पसंद है लेकिन आपको समझ नहीं आता कि इसे कैसे स्टाइल करें, तो ये लेख आपके लिए है। ऐसे में हम आपको चिकनकारी कुर्ती को सही से स्टाइल करने का तरीका बताएंगे, ताकि गर्मी के मौसम में भी आपका लुक सबसे खूबसूरत दिखे। 
विज्ञापन

2 of 5
पहननी है चिकनकारी कुर्ती तो इस तरह से पूरा करें अपना लुक - फोटो : instagram
प्लाजो के संग पहनें

वैसे तो ज्यादातर लड़कियां चिकनकारी कुर्ता जींस के साथ ही कैरी करती हैं लेकिन अगर आप ऐसा कुर्ता पहन रहीं हैं, तो उसके साथ प्लाजो पहनें। शिफॉन फैब्रिक का प्लाजो आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
पहननी है चिकनकारी कुर्ती तो इस तरह से पूरा करें अपना लुक - फोटो : instagram
हील्स लगेगी खूबसूरत

आप चाहें तो अपने लुक को पूरा करने के लिए हील्स कैरी कर सकती हैं। चिकनकारी कुर्ते के साथ हील्स काफी स्टाइलिश लुक देगी। अगर आपको हील्स नहीं पसंद तो कोल्हापुरी चप्पल भी इसके साथ कमाल की लगेगी। 

4 of 5
पहननी है चिकनकारी कुर्ती तो इस तरह से पूरा करें अपना लुक - फोटो : instagram
कानों में झुमके

एथनिक के साथ हमेशा झुमके प्यारे ही लगते हैं, लेकिन अगर बात करें चिकनकारी कुर्ते की, तो उसके साथ आप इस तरह के ईयररिंग्स भी कैरी कर सकती हैं। ऐसे ईयररिंग्स देखने में भी काफी खूबसूरत लगते हैं। अगर आपके बाल लंबे हैं तो ये आप पर काफी जचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहननी है चिकनकारी कुर्ती तो इस तरह से पूरा करें अपना लुक - फोटो : instagram
खुले बाल

चिकनकारी कुर्ते के साथ अपने बालों को अलग आप खुला रखेंगी तो आपका लुक कमाल का लगेगा। इसीलिए अपने बालों को खुला ही रखें, ताकि आपका लुक देखने में स्टाइलिश भी लगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें