फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Fashion 2026: गर्मियों में स्टाइलिश दिखना है? ये प्रिंट बदल देगा आपका पूरा लुक

Mon, 06 Apr 2026 12:16 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Best Prints For Summer: गर्मियों में फ्लोरल और लाइट प्रिंट्स पहनना सबसे अच्छा विकल्प होता है। ये न सिर्फ आपको कूल रखते हैं बल्कि आपके लुक को भी फ्रेश और स्टाइलिश बनाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गर्मियों में इन प्रिंट्स के कपड़े पहनें - फोटो : Amar ujala

Summer Printed Outfit Ideas: गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी चुनौती होती है खुद को कूल और स्टाइलिश बनाए रखना। तेज धूप, पसीना और चिपचिपाहट के बीच ऐसा आउटफिट चुनना आसान नहीं होता जो आरामदायक होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी लगे। ऐसे में आपके कपड़ों का फैब्रिक ही नहीं, बल्कि उनका प्रिंट भी बहुत मायने रखता है। सही प्रिंट न केवल आपके लुक को फ्रेश और आकर्षक बनाता है बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी निखारता है।

आजकल फैशन इंडस्ट्री में लाइट, ब्रेथेबल और आइ-कैची प्रिंट्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। खासकर फ्लोरल, पेस्टल और मिनिमल प्रिंट्स गर्मियों के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। ये प्रिंट्स देखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही पहनने में कंफर्टेबल भी होते हैं। चाहे आप कॉलेज जा रही हों, ऑफिस या फिर कैजुअल आउटिंग, सही प्रिंट आपके पूरे लुक को अपग्रेड कर सकता है।

अगर आप भी इस समर सीजन में कुछ नया और ट्रेंडी ट्राय करना चाहती हैं, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे वो खास प्रिंट्स जो इस गर्मी में आपके स्टाइल को बना देंगे सुपर कूल और फैशनेबल।

विज्ञापन

2 of 6
फ्लोरल प्रिंट - फोटो : instagram

फ्लोरल प्रिंट

फ्लोरल प्रिंट हमेशा ट्रेंड में रहने वाला स्टाइल है। यह गर्मियों का सबसे लोकप्रिय और क्लासिक विकल्प है। हल्के रंगों पर छोटे-छोटे फूलों के डिजाइन न सिर्फ आंखों को सुकून देते हैं बल्कि आपको फ्रेश लुक भी देते हैं। फ्लोरल कुर्ती, ड्रेस या साड़ी हर मौके के लिए परफेक्ट होती है।

विज्ञापन

3 of 6
पेस्टल प्रिंट - फोटो : instagram

पेस्टल प्रिंट

 सॉफ्ट और एलिगेंट लुक के लिए पेस्टल प्रिंट अपना सकते हैं। पेस्टल शेड्स जैसे बेबी पिंक, मिंट ग्रीन और स्काई ब्लू गर्मियों में बेहद ट्रेंड में रहते हैं। इन पर बने हल्के प्रिंट्स आपके लुक को सॉफ्ट और क्लासी बनाते हैं। ऑफिस वियर के लिए ये बेस्ट ऑप्शन हैं।

 

4 of 6
ट्रॉपिकल प्रिंट - फोटो : instagram

ट्रॉपिकल प्रिंट

ये प्रिंट वेकेशन वाइब्स के लिए बेस्ट है। अगर आप बीच या ट्रिप प्लान कर रही हैं तो ट्रॉपिकल प्रिंट्स जरूर ट्राय करें। पाम लीव्स, बड़े फूल और ब्राइट कलर्स आपके लुक को एकदम वाइब्रेंट बना देते हैं।

 

विज्ञापन

5 of 6
Best Prints For Summer - फोटो : instagram

टाई एंड डाई प्रिंट

ये प्रिंट ज्यादातर शिफॉन फैब्रिक के कपड़ों पर ही होता है। इसलिए आप इसे गर्मी के मौसम में भी कैरी कर सकते हैं। शिफॉन के साथ-साथ कॉटन और लिनेन फैब्रिक के कपड़े पर भी ये प्रिंट काफी कमाल का लगता है। महिलाएं इस फैब्रिक की साड़ी काफी मन से पहनती हैं, वहीं लड़कों पर इस प्रिंट के कुर्ते खूब जचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस तरह का प्रिंट - फोटो : instagram

मिनिमल प्रिंट

सिंपल में भी स्टाइल चाहिए तो मिनिमल प्रिंट ट्राय करें। अगर आप ज्यादा हेवी प्रिंट्स पसंद नहीं करतीं, तो मिनिमल प्रिंट्स आपके लिए बेस्ट हैं। छोटे-छोटे डिजाइन और साफ पैटर्न आपके लुक को सटल लेकिन आकर्षक बनाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें