संसद में महिला नेताओं का समर फैशन लुक
- फोटो : PTI
प्रियंका गांधी वाड्रा और शांभवी चौधरी
सोमवार को लोकसभा सदन पहुंचीं प्रियंका गांधी ने गहरे नीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें हल्के पैटर्न और कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर है। उन्होंने साड़ी को बेहद सलीके से कैरी किया है, साथ में सिंपल ब्लाउज, हल्का मेकअप और छोटे ईयररिंग्स उनके लुक को एलिगेंट बनाते हैं। उनके हाथ में ब्लैक हैंडबैग है, जो प्रोफेशनल टच देता है।
दूसरी तरफ शांभवी चौधरी हैं, जिन्होंने ब्लैक-एंड-व्हाइट प्रिंटेड साड़ी पहनी, साथ में सॉलिड ब्लैक ब्लाउज को पेयर किया। बड़े फ्रेम का चश्मा, बिंदी और बंधे हुए बाल उन्हें इंटेलेक्चुअल और कॉन्फिडेंट लुक दे रहे हैं।