Mulethi Ke Fayde: अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो मुलैठी आपके लिए एक बेहतरीन उपाय हो सकती है। आयुर्वेद में मुलैठी का उपयोग सदियों से स्किन केयर और हेल्थ के लिए किया जाता रहा है। मुलैठी के कई फायदे हैं। यह त्वचा को ब्राइट और ग्लोइंग बनाती है। पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट कम करती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को रिपेयर करते हैं। मुलैठी से मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं। अगर आप नियमित रूप से मुलैठी का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ ही दिनों में स्किन में सुधार नजर आने लगता है।
हालांकि इसके त्वचा पर इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। बहुत ज्यादा इस्तेमाल से बचें। सप्ताह में दो से तीन बार मुलैठी का उपयोग पर्याप्त है। संवेदनशील त्वचा वाले डॉक्टर की सलाह के बाद ही उपयोग में लाएं। आइए जानते हैं कि स्किन केयर में मुलैठी का इस्तेमाल कैसे करें ताकि त्वचा का निखार और चमक बढ़े।