फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाना खान ने दिखाया अपना मेकअप स्किल, गॉर्जियस लुक में शेयर की तस्वीरें

Thu, 10 Sep 2020 04:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
सुहाना खान को मेकअप बहुत पसंद है। इस बात का सबूत सुहाना की इंस्टाग्राम पोस्ट हैं। जिसमें वो तरह-तरह के मेकअप में तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं सुहाना की इन गॉर्जियस लुक को उनके फैंस खासा पसंद भी करते हैं। एक बार फिर सुहाना ने मेकअप पर हाथ आजमाया और इसकी झलक दिखी उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर, जहां उन्होंने अपने एक्सपेरिमेंटल मेकअप की तस्वीर शेयर की थी।
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पेज की स्टोरी में इस एक्सपेरिमेंटल मेकअप की तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो ड्यूई मेकअप के साथ न्यूड शेड लिप ग्लॉस लगाए और आंखों पर ग्लिटरी पिंक आईशैडो में नजर आईं। वहीं आंखों को मस्कारे के साथ हाईलाइट किया गया था। वहीं सुहाना ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में केवल ब्राउन हार्ट इमोजी बनाई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2
सुहाना खान भी दूसरे सेलिब्रेटीज की तरह इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने लगी हैं। और अक्सर ही तस्वीरें शेयर करती हैं। पिछले दिनों अपने घर के पास सी साइड के व्यू के साथ थ्रोबैक तस्वीरों में पोज देती दिख रही हैं। इस तस्वीर में सुहाना ब्लैक कलर की वन शोल्डर पोल्का डॉट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।

4 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram
वैसे सुहाना अक्सर ही अपनी खास तस्वीरों से सुर्खियां बटोरती हैं। पिछले दिनों ब्लैक पोल्का डॉट ड्रेस में उन्होने तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उनकी मिनी लुइस विटॉन हैंडपर्स ने सबका ध्यान खींचा था। वहीं सुहाना ने अपने लुक को पिंक लिप्स और नो आई मेकअप के साथ ड्यूई बेस के साथ कंप्लीट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : Social Media
बता दें सुहाना न्यूयार्क में एक्टिंग सीख रही हैं। और जल्दी ही किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। फिलहाल स्टारकि़ड सुहाना ग्लैमरस पोज से फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब हुई हैं।

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें